फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you want to drive a cab, then there is no need to be afraid, you will get complete security

Chandigarh News: कैब ड्राइव करना चाहती हैं तो डरने की जरूरत नहीं, मिलेगी पूरी सुरक्षा

Sat, 26 Aug 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
If you want to drive a cab, then there is no need to be afraid, you will get complete security
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में पांच हजार कैब ड्राइवर पंजीकृत हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि स्मार्ट सिटी की एक भी लड़की सूची में नहीं शामिल है। सुरक्षा कारणाें के चलते लड़कियां चाहकर भी इस व्यवसाय में नहीं आ पा रही हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए अब कैब एप में सुरक्षा संबंधित नए-नए फीचर शामिल किए जा रहे हैं। एप में ड्राइवर की सुरक्षा पर भी कस्टमर की सुरक्षा जितना ध्यान दिया गया है। यह कहना है नेक्स्टड्राइव इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ अमन कुमार और मार्केटिंग ऑपरेशन आदित्य कुमार का। सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान अब ऐसे फीचर आने लगे हैं, जिससे ड्राइवर भी किसी भी तरह की परेशानी होने पर कंपनी को फीडबैक दे सकता है। वहीं इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर नजदीकी पुलिस स्टेशन से मदद ले सकेगा। ऐसा इसलिए क्याेंकि अब ड्राइवरों पर हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उनके लिए 24/7 कॉल सपोर्ट और सर्वोत्तम सुरक्षा सुविधाओं की शुरुआत की है। वहीं, ग्राहकों को सचेत किया और कहा कि यात्रा के दौरान अपने किसी करीबी को कैब का नंबर, ड्राइवर की डिटेल और लोकेशन जरूर शेयर करें ताकि कोई मुश्किल आने पर परिजन आसानी से कैब को ट्रैक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed