{"_id":"66a2f877baee5fbb440e47a9","slug":"if-you-want-to-avoid-the-hustle-and-bustle-in-pgi-then-register-online-chandigarh-news-c-16-pkl1049-476453-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई में धक्का-मुक्की से बचना है तो करिए ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई में धक्का-मुक्की से बचना है तो करिए ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में ओपीडी पंजीकरण के लिए लंबी कतार और धक्का-मुक्की से बचना है तो ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाइए। पीजीआई मरीजों को राहत देने के लिए मौजूदा समय में 52 में से 27 विभागाें में प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा दे रहा है। धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज इसका लाभ उठा सकें और ओपीडी में पंजीकरण की कतार को कम किया जा सके। पीजीआई में 24 से ज्यादा विशेष क्लीनिक भी चलाए जा रहे हैं।
पीजीआई प्रशासन के अनुसार इलाज प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। जल्द ही क्यूआर कोड के माध्यम से टेस्ट के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी शुरू होगी। ओपीडी में पंजीकरण के लिए पीजीआई की वेबसाइट पर पेशेंट केयर के विकल्प पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। नए मरीज को अपनी पूरी जानकारी फीड करनी होगी, जबकि पुराने मरीज को अपना सीआर नंबर दर्ज करने के बाद जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा। यह ओटीपी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यदि आपको ओटीपी प्राप्त नहीं होता है, तो कृपया अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करने या सही करने के लिए पंजीकरण काउंटरों से संपर्क करें। सुबह 11 बजे के बाद प्री-रजिस्ट्रेशन के दिन, आपको अपना सीआर नंबर एक अलग ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर पर सुबह आठ बजे से 11 बजे (सोमवार से शुक्रवार) के बीच और चुने हुए दिन पर सुबह आठ बजे से साढ़े 10 बजे (शनिवार और राजपत्रित अवकाश) के बीच दिखाना होगा।
इन विभागों में हो रहा ऑनलाइन पंजीकरण
एनेस्थीसिया और गहन देखभाल, नेत्र विज्ञान (उन्नत नेत्र केंद्र), कॉर्डियोलॉजी, मौखिक स्वास्थ्य विज्ञान, कार्डियोवैस्कुलर और थोरेसिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, नशा मुक्ति, ओटोलरिंगोलॉजी (सिर और गर्दन की सर्जरी), त्वचा विज्ञान, वेनेरोलॉजी और कुष्ठ रोग, बाल चिकित्सा, एंडोक्राइनोलॉजी, बाल चिकित्सा आर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, बाल चिकित्सा सर्जरी, सामान्य सर्जरी, शारीरिक एवं पुनर्वास चिकित्सा, हेपेटोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, आंतरिक चिकित्सा, फुफ्फुसीय चिकित्सा (पल्मोनरी मेडिसिन), नेफ्रोलॉजी, रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, परमाणु चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग।