{"_id":"58f484634f1c1ba346470404","slug":"if-you-want-flat-apply-now-just-4-days-left","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट चाहिए तो अब जल्दी करें आवेदन, सिर्फ 4 दिन बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट चाहिए तो अब जल्दी करें आवेदन, सिर्फ 4 दिन बाकी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Apr 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपने अब तक मकान के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए डिमांड सर्वे के तहत आवेदन करने के लिए चार दिन बचे हैं। अभी तक 85 हजार से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं।
शहरवासी ऑनलाइन और मैनुअल दोनों तरीके से 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन मुफ्त में कर सकते हैं, जबकि मैनुअल तरीके से आवेदन फार्म की कीमत 10 रुपये है। इस स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं जो इस शहर में 17 जून, 2015 से पहले रह रहे हो।
आवेदक के पास आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए। साथ ही आवेदक के नाम पर देश में कोई मकान और प्लॉट नहीं होना चाहिए। प्रशासन पहले फेज में 10 हजार फ्लैट्स का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करेगा।

Trending Videos
कई लोगों ने तीनों बार भरे आवेदन
chandigarh housing board
- फोटो : File Photo
कितनी आय वाले किस कैटेगरी में भरें
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के अनुसार तीन लाख रुपये की वार्षिक आय तक ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत और छह लाख की आय वाले एलआईजी फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं। 6 से 12 लाख की आय वाले एमआईजी-1 और 12 से 18 लाख रुपये की आय वाले एमआईजी-2 फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कई लोगों ने तीनों बार भरे आवेदन
इस समय आवेदन की संख्या बढ़ने का एक बड़ा कारण यह भी है कि कई लोगों ने ऑनलाइन के साथ साथ सीएचबी कार्यालय और ई संपर्क सेंटर में आकर भी आवेदन भरा है। इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपना आधार कार्ड लगाकर अपने रिश्तेदारों के नाम पर आवेदन किया है। हालांकि हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि इसका कोई फायदा नहीं है। छंटनी के दौरान सरकार की ओर से यह नाम निकाल दिए जाएंगे।