ज्यादा बिजली बिल से हैं परेशान तो आपके काम की है ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बिजली वितरण निगमों ने उजाला योजना (उन्नत ज्योति बाई अफोर्डेबल एलईडी फॉर ऑल) ने हरियाणा में एलईडी बल्ब के साथ एलईडी ट्यूब लाइट और एनर्जी एफीशिएंट पंखे उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है।
इसकी शुरुआत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चेयरमैन शत्रुजीत कपूर ने विद्युत सदन, पंचकूला में की।
उन्होंने समारोह के दौरान 20 वॉट की एलईडी ट्यूबलाइट और 50 वॉट के एनर्जी एफिशिएंट पंखे के वितरण का उद्घाटन किया। एक एलईडी ट्यूब लाइट के प्रयोग से अपने बिजली बिल में प्रतिवर्ष 216 रुपये और एक एनर्जी एफिशिएंट पंखे का प्रयोग कर, प्रतिवर्ष 470 रुपये की कटौती की जा सकेगी।
यह योजना बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा देने और वार्षिक बिजली खपत को कम करने के साथ वातावरण संरक्षण के लक्ष्य से शुरू की गई। इसके तहत प्रदेश में 67 लाख एलईडी बल्ब वितरित किए जा चुके हैं।
50 वाट के पंखे और 20 वाट की ट्यूबलाइट की योजना शुरू
इसमें प्रतिदिन 5.62 लाख यूनिट और प्रतिवर्ष 16.88 लाख यूनिट बिजली की बचत की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले छह माह में निगम की ओर से 30 लाख एलईडी ट्यूब लाइट और 5 लाख एनर्जी एफिशिएंट पंखे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इससे प्रतिवर्ष 14.7 करोड़ यूनिट बिजली की बचत की जा सकेगी। यह एलईडी ट्यूब लाइट और एनर्जी एफिशिएंट पंखे बिजली निगमों के सभी कार्यालयों में कम दाम पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
एक 20 वॉट एलईडी ट्यूब लाइट की कीमत 230 रुपये है। बाजार में इसकी कीमत 400 से 500 रुपये तक है। 50 वॉट का एक एनर्जी एफिशिएंट पंखे की कीमत सिर्फ 1150 रुपये है।
बाजार में इसकी कीमत 1600 से 1800 रुपये तक है। उपभोक्ता अपना पहचान पत्र दिखाकर अधिकतम तीन एलईडी टयूब लाइट्स और दो एनर्जी एफिशिएंट पंखे खरीद सकता है। एलईडी ट्यूब लाइट के लिए तीन साल और एनर्जी एफिशिएंट पंखे के लिए दो साल तक अगर कोई भी तकनीकी खराबी होती है तो ईईएसएल द्वारा इसे नि:शुल्क बदला जाएगा।