फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If there is a fire in many departments of PU, it will not be extinguished, there is no gas in the fire extinguishers

पीयू के कई विभागों में आग लगी तो नहीं बुझेगी, अग्निशमन यंत्रों में गैस नहीं

Fri, 17 Dec 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
If there is a fire in many departments of PU, it will not be extinguished, there is no gas in the fire extinguishers
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के कुछ विभागों में आग बुझाने के यंत्र तो लगाए गए हैं, लेकिन उनमें भरवाई गई गैस की समयसीमा खत्म हो गई। दोबारा उपकरणों में गैस भरवाई जानी थी, लेकिन इस पर काम नहीं किया गया। जानकारों का कहना है कि यदि आग लगी तो बुझाना मुश्किल होगा। साथ ही लोगों का निकलना भी मुश्किल होगा। क्योंकि कॉरिडोर में अलमारियां लगाई गई हैं, जबकि कॉरिडोर में सामान रखना मना है। पीयू प्रशासन का कहना है कि संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अग्निशमन यंत्रों में गैस समय-समय पर भरवाएं।
विज्ञापन

पीयू के वनस्पति विज्ञान विभाग में लगे अग्निशमन यंत्रों में भरवाई गई गैस की समयसीमा एक साल पहले खत्म हो गई। कुछ की समयसीमा छह माह पहले खत्म हुई। इस भवन में पर्यावरण अध्ययन विभाग भी चलता है। उनके विद्यार्थी भी यहां आते हैं। यही नहीं, उसके आसपास कॉरिडोर में अलमारियां दोनों तरफ रखी हुई हैं। यहां से विद्यार्थियों का निकलना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि विभाग ने हर कॉरिडोर में अलमारियां रखी हुई हैं, जबकि विभाग के पास रखने के लिए जगह है। कुछ छात्रों ने इस प्रकरण को पीयू प्रशासन के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। कहा है कि वनस्पति विज्ञान विभाग में पिछले वर्षों में आग लगी थी। इसके बावजूद कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। वहीं, विभाग का कहना है कि उन्होंने संबंधित एजेंसी से गैस भरवाने के लिए कहा हुआ है। जल्द ही रिफलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed