{"_id":"65d7a41334ff721ddc06a2fc","slug":"if-someone-can-prove-even-one-inch-of-mining-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-359552-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कंवरपाल की चुनौैती, कोई एक इंच खनन साबित कर दे ताे काेई भी सजा मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कंवरपाल की चुनौैती, कोई एक इंच खनन साबित कर दे ताे काेई भी सजा मंजूर
विज्ञापन
अवैध खनन पर सदन में घमासान : डा. कादियान लाल डायरी दिखाएं, नहीं तो शब्द वापस लें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बजट सत्र के तीसरे दिन अवैध खनन के मामले को लेकर जमकर घमासान हुआ। विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। इतना ही नहीं इसमें यमुनानगर के एक मंत्री का भी हाथ है। इतना कहते ही शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने विपक्षी विधायकों को चुनौती दी कि वह एक इंच खनन साबित तो करो वह जो सजा देंगे उन्हें मंजूर होगी। उनका खनन से कोई वास्ता नहीं है और आज तक एक ट्राली रेत की नहीं उठाई है। कंवरपाल यहीं नहीं रुके डा. रघुबीर कादियान पर निशाना साधते हुए कहा कि दिखाओ कौन सी लाल डायरी है आपके पास। अगर आपके पास कोई सबूत है तो सदन के सामने पेश करो। केवल झूठे आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। रादौर से विधायक बीएल सैनी ने आरोप लगाया कि यमुनानगर में पंचायती जमीन पर ठेकेदारों ने खनन कर दिया है, लेकिन शिकायत के बाद भी डीसी यमुनानगर ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बल्कि जो शिकायत कर रहे हैं, उनको ही नोटिस भेजे जा रहे हैं। डीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस मामले की जांच की मांग की। जवाब में खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कहीं पर भी अवैध खनन नहीं हो रहा है। कांग्रेसी विधायक झूठे आरोप लगाते हैं। मूलचंद ने चेताया कि उनके पास कांग्रेसियों के भी सारे पर्चे हैं, अगर पढूंगा तो उनके होश उड़ जाएंगे। इस पर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया और कहा कि सबूत पेश करें।

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद