फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If our demands are not met, we will gherao the UT Secretariat - Annu Kumar

Chandigarh News: मांगे पूरी नही होने पर यूटी सचिवालय का करेंगे घेराव - अन्नू कुमार

Thu, 11 Sep 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
If our demands are not met, we will gherao the UT Secretariat - Annu Kumar

विज्ञापन

चंडीगढ़। एजुकेशन डिपार्टमेंट के क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन की एक बैठक मस्जिद ग्राउंड सेक्टर 20 में बुधवार को हुई। इस बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अन्नु कुमार ने की।
बैठक में शिक्षा विभाग में वर्ष 2009 से सीधे डीसी रेट ग्रुप-डी कर्मचारियों को ठेकेदारी पर लाने की योजना की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि अगर विभाग इस प्रकार की नीति लागू करने का प्रयास करता है तो क्लास फोर इंप्लाइज यूनियन उसका पूरा जोरदार विरोध करेगी। अगले प्रदर्शन में शिक्षा विभाग सेक्टर-9 का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जोनी कुमार ने कहा कि मिड-डे-मील महिला कर्मचारियों की 4 घंटे की ड्यूटी हो और डीसी रेट पर वेतन दिया जाए। उनके लिए उचित मेडिकल सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं। यूनियन के चेयरमैन पाल सिंह ने कहा कि ठेके पर कर्मी रखने की प्रक्रिया खत्म की जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन और समान अधिकार दिए जाएं। यूनियन के सलाहकार अशोक कुमार ने कहा कि क्लास फोर इंप्लाइज यूनियन हर हाल में कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed