फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   if colleges not fulfilling conditions Recognition will be canceled

पंजाब में प्राइवेट संस्थान की नहीं होगी मनमानी, मान्यता हो सकती है रद्द

Fri, 21 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
 if colleges not fulfilling conditions Recognition will be canceled
तकनीकी शिक्षामंत्री चरनजीत सिंह चन्नी
पंजाब की कैप्टन सरकार पूरे एक्शन में है। कैबिनेट मंत्री ने साफ कर दिया है कि अगर प्राइवेट संस्थान बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करेंगे तो उन पर संकट मंडरा सकता है। तकनीकी शिक्षामंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने निजी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से बैठक में साफ संकेत दिया है कि गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। न ही किसी को कोई रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि राष्ट्रीय काउंसिल द्वारा तय मापदंडों पर अगर कोई कॉलेज खरा नहीं उतरता है तो उसकी मान्यता तत्काल रद्द की जाएगी। किसी को भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी। विभागीय अधिकारी नियमित रूप से कॉलेजों की चेकिंग करेंगे। कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अगर उनके दौरे के समय कमियां मिलीं तो कॉलेज प्रबंधकों केसाथ चेकिंग करने वाले अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


चन्नी ने फर्जी दाखिले रोकने को विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी यकीनी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस सिस्टम को विभागीय मुख्यालय से जोड़ा जाए ताकि वहां से भी नजर रखी जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि दाखिले ऑनलाइन ही लिए जाएं। कॉलेजों में यूजीसी और एआईसीटीई की शर्तों के मुताबिक अध्यापकों की नियुक्ति यकीनी बनाई जाए। एससी स्कॉलरशिप विद्यार्थियों तक न पहुंचाने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। नकल करवाने वाले कॉलेजों के सेंटर रद्द किए जाएंगे। बैठक में सरकारी और निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों की सलाहकार कमेटी गठित करने का भी फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed