फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If children have cold, then Do not send children to schools, corona virus

Corona Virus: चंडीगढ़ के स्कूलों ने जारी की एडवाइजरी- बच्चों को है सर्दी-जुकाम तो न भेजें स्कूल

Fri, 06 Mar 2020 11:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 06 Mar 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
If children have cold, then Do not send children to schools, corona virus
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस को लेकर शिक्षा विभाग शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करेगा। इसमें परिजनों को बच्चों को खांसी, जुकाम, बुखार होने पर स्कूल न भेजने का सुझाव दिया जाएगा। वहीं बच्चों को तत्काल डॉक्टरों को दिखाने के लिए भी कहेगा। इसके अलावा स्कूल में बच्चों को नमस्ते करने और समय समय पर हाथ धोने के बारे में जागरूक करने के निर्देश भी जारी करेगा।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि कुछ स्कूलों ने इस संबंध में एडवाइजरी कर दी है। शुक्रवार से कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी करेंगे। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग बच्चों को लगातार जागरूक करने संबंधी एडवाइजरी जारी कर चुका है। अब बच्चों में खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखने पर स्कूल न आने के लिए सुझाव दिया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुकुल स्कूल ने जारी की एडवाइजरी
गुरुकुल ग्लोबल स्कूल ने विद्यार्थियों के परिजनों को कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट किया है। इसमें कहा गया है कि अगर बच्चे को खांसी, जुकाम या बुखार है तो उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इसके साथ ही स्वस्थ नहीं होने तक स्कूल में नहीं भेजे। इसके साथ ही सभी कक्षाओं और स्कूल बसों में भी हैंड सैनेटाइजर रखे गए हैं। बच्चों के डॉक्टर के साथ लेक्चर भी आयोजित करवाए जा रहे हैं, जिसमें डॉक्टर बच्चों को हाथ धोने की टैक्निक, साफ-सफाई, खांसी जुकाम के दौरान क्या क्या सावधानियां बरतें जैसी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने हर कक्षा, रिसेप्शन और स्कूल की 21 बसों में हैंड सैनेटाइजर रखवा दिए हैं। हर विद्यार्थी और बाहर से आने वाले लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही विद्यार्थियों को भी कोरोना के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
- उर्वशी कक्कर प्रिंसिपल, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed