फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Identity cards of students partying in club missing, commotion

Chandigarh News: क्लब में पार्टी कर रहे स्टूडेंट्स के पहचानपत्र गायब, हंगामा

Thu, 05 Sep 2024 05:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Identity cards of students partying in club missing, commotion
चंडीगढ़। पीयू छात्र परिषद चुनाव से एक दिन पहले सेक्टर-9 के क्लब में एक अलग तरह का मामला सामने आया। यहां पार्टी करने पहुंचे 70-80 छात्रों के पहचानपत्र गायब हो गए। आरोप है कि पार्टी देने वाले छात्र संगठन के कार्यकर्ता ही पहचानपत्र लेकर भागे हैं। इस पर काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पार्टी कर रहे छात्र भाग निकले।
विज्ञापन

बता दें कि चुनाव में छात्रों को लुभाने और अपने पक्ष में करने के लिए क्लबों में पार्टियों का दाैर जारी है। बताया जा रहा है कि छात्र संगठन सोई ने डीएवी काॅलेज के एनसीसी के छात्रों के लिए बुधवार रात सेक्टर-9 के एक क्लब में पार्टी आयोजित की थी। एंट्री के समय सभी विद्यार्थियों के आईडी कार्ड प्रवेश द्वार पर ले लिए गए। आरोप है कि छात्र संगठन के कार्यकर्ता 70-80 छात्रों के आईडी कार्ड लेकर फरार हो गए। इस पर छात्रों ने क्लब के बाहर हंगामा कर दिया और पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

मौके पर छात्र संगठन हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोशिएशन (एचएसए) के कार्यकर्ता भी पहुंचे। एचएसए कार्यकर्ता रूबल सिंह ने पार्टी आयोजित करने वाले छात्र संगठन सोई पर छात्रों के पहचानपत्र चुराने के आरोप लगाए। वहीं, डीएवी कॉलेज सोई के कार्यकारी अध्यक्ष हरविंदर ने इसे एचएसए की साजिश बताया और आरोप लगाया कि वह लोग खुद क्लब के बाहर वोटों की खरीद कर रहे थे। अब उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी छात्र के आई कार्ड चोरी नहीं हुए हैं। मौके पर पहुंची सेक्टर तीन की पुलिस ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह भी सेक्टर-26 के क्लब में हुई पार्टी
सेक्टर-26 के क्लब में बुधवार सुबह 10 से डेढ़ बजे तक डीएवी कॉलेज के छात्रों के लिए एक और फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। छात्र संगठन इनसो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस पार्टी के फोटो साझा किए जिसमें कॉलेज व संगठन का लोगो नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, छात्र संगठन ने पार्टी के दाैरान अपने उम्मीदवार का नाम और पैनल कोड छात्रों के साथ साझा किया। उधर, इनसो के पदाधिकारी पार्टी देने से पहले से इन्कार कर रहे हैं हालांकि इनसो ने एक स्टूडेंट की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि क्लब के अंदर बड़ी स्क्रीन पर इनसो के उम्मीदवार की फोटो लगी है और छात्र डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed