{"_id":"62b0dc5305d4582e9f267f33","slug":"iccc-will-work-as-a-single-window-chandigarh-news-pkl454251251","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल विंडो की तरह काम करेगा आईसीसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल विंडो की तरह काम करेगा आईसीसीसी
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का रोड मैप तय करने के लिए यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक की। इसमें चर्चा की गई कि ये सेंटर नागरिकों के लिए सिंगल विंडो की तरह भी काम करेगा, जिसमें कॉमन हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जाएगा।
धर्मपाल ने आईसीसीसी के रोजाना के कार्यों की भी रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सभी विभागों को इस सेंटर के साथ जुड़ना चाहिए। बड़े विभागों को अपने आंकड़े सेंटर को भेजने चाहिए ताकि उन्हें एक जगह एकत्रित किया जा सके और शहर की बेहतरी में उसका इस्तेमाल किया जा सके। धर्मपाल ने कहा कि सभी विभागों के आंकड़ों का संकालन करने के बाद आईसीसीसी किसी भी ऑपरेशन के लिए रीयलटाइम जानकारी देने में सक्षम होगा। इसकी वजह से शहर से जुड़ी किसी तरह की जानकारी को बिना समय गवाएं हासिल किया जा सकेगा।
धर्मपाल ने कहा कि यह सेंटर शहर के लिए एक तंत्रिका केंद्र (नर्व सेंटर) की तरह कार्य कर सकता है। उन्होंने सभी विभागों को इस में सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने बैठक में केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना की भी समीक्षा की। बता दें कि पीएम गति शक्ति मिशन 100 लाख करोड़ रुपये की योजना है। इसका मकसद इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में रिफॉर्म करना है। इसका मकसद अलग-अलग मंत्रालयों के तहत चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तालमेल के साथ उन्हें सही दिशा प्रदान करना है। इस मिशन के तहत सरकार ने 16 मंत्रालयों को एक प्लेटफार्म पर लाया है।