फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Sonali Giri given charge of Education Secretary, three officers transferred.

Chandigarh News: आईएएस सोनाली गिरी को शिक्षा सचिव का प्रभार, तीन अधिकारियों के तबादले

Mon, 19 Jan 2026 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
IAS Sonali Giri given charge of Education Secretary, three officers transferred.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस सोनाली गिरी को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग में प्रशासनिक सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वह पनसप की प्रबंध निदेशक, प्रशासनिक सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन तथा सचिव राजस्व एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

यह बदलाव आईएएस अनिंदिता मित्रा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के रूप में नियुक्ति के बाद किया गया है। सरकार ने सोमवार को उनकी तैनाती के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। आदेशों के अनुसार यह नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत की गई है। इसके अलावा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन को पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज और पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आईएएस सिबिन सी की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। सभी अधिकारियों को तुरंत अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed