{"_id":"5e46eaa78ebc3ee61568ecef","slug":"ias-sanjeev-verma-becomes-director-of-sports-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह आईएएस व एचसीएस का तबादला, घोटाला उजागर करने वाले संजीव वर्मा बने खेल निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह आईएएस व एचसीएस का तबादला, घोटाला उजागर करने वाले संजीव वर्मा बने खेल निदेशक
Sat, 15 Feb 2020 12:37 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:37 AM IST
सार
- घोटाला उजागर करने के बाद लंबे समय से चल रहे थे खुड्डे लाइन पोस्टिंग, मनरेगा घोटाला भी पकड़ा था।
- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से छह आईएएस व एचसीएस अफसरों का तबादला किया।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में एससी-बीसी विभाग में पोस्ट मैट्रिक घोटाला उजागर करने वाले आईएएस संजीव वर्मा को अब खेल विभाग की जिम्मेदारी मिली है। घोटाला उजागर करने के बाद संजीव वर्मा लंबे समय से खुड्डेलाइन पोस्टिंग चल रहे थे। इस घोटाले में जब एफआईआर दर्ज होने में देरी की जा रही थी तो इसी आईएएस अफसर ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
इस चेतावनी के बाद करोड़ों रुपये के घोटाले में एफआईआर तो दर्ज हो गई, मगर संजीव वर्मा का तुरंत पुरातत्व विभाग में तबादला कर दिया गया था। उसके बाद वे विशेष सचिव पद पर रहे। मगर अब संजीव वर्मा को खेल विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि आईएएस संजीव वर्मा प्रदेश में मनरेगा घोटाले को भी उजागर कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसी तरह सरकार ने चीफ एडमिनीस्ट्रेटर एचएसवीपी पंकज यादव को रोहतक रेंज कमिशनर के ओएसडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। खेल विभाग के निदेशक आईएएस भूपेंद्र सिंह अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक होंगे। एडीसी फतेहाबाद जयबीर सिंह आर्य अब शिवालिक डेवलपमेंट एजेंसी अंबाला के सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि शिवालिक डेवलपमेंट एजेंसी अंबाला के सीईओ आईएएस धर्मवीर सिंह को अब नगर निगम यमुनानगर का आयुक्त बनाया गया है। सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा के ज्वाइंट डायरेक्ट एचसीएस सतेंद्र सिवाच अब अंबाला एचएसवीपी के इस्टेट अफसर होंगे।
विज्ञापन