फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Pradeep Kasni Meeting with Kailash Vijayvargiya of BJP

विजयवर्गीय से मिले कासनी, हुड्डा की बढ़ी परेशानी

Sun, 21 Sep 2014 09:28 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Sep 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
IAS Pradeep Kasni Meeting with Kailash Vijayvargiya of BJP

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए राज्य में पार्टी के बागी नेताओं के अलावा कुछ अधिकारी भी मुसीबत उत्पन्न करने में जुटे हुए हैं। बागी तेवरों के मामले में राज्य के दूसरे खेमका माने जाने वाले आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी ने शनिवार दोपहर गुपचुप तरीके से हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की है।

विज्ञापन


इस दौरान कासनी ने राज्य सरकार के कई मामलों से संबधित काला चिट्ठा भाजपा नेता को सौंपा। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कासनी से मिली जानकारी को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। कासनी चर्चा में तब आए जब हुड्डा ने रविवार को पांच आयोगों के अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।
विज्ञापन


कासनी ने तब इन नियुक्तियों को असंवैधानिक घोषित कर मामले को अपाइंटिंग अथॉरिटी राज्यपाल के ध्यान में लाने की सिफारिश की थी। इस मामले के अतिरिक्त हुड्डा और कासनी कई प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी आमने सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी की थी गुपचुप मुलाकात

IAS Pradeep Kasni Meeting with Kailash Vijayvargiya of BJP
इससे पहले राज्य के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और वर्तमान मुख्य सचिव शकुंतला जाखू के पति रमिंदर जाखू ने भी विजयवर्गीय से गुपचुप मुलाकात कर राज्य की राजनीति में तूफान खड़ा किया था। इस मुलाकात के बाद इनेलो ने चुनाव आयोग से शंकुतला जाखू को मुख्य सचिव पद से हटाने की मांग भी की है।

जाखू ने शनिवार को विधिवत भाजपा का दामन भी थाम लिया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान वर्तमान और पूर्व नौकरशाहों का राज्य सरकार से बगावत का सिलसिला जारी है। इस क्रम में राज्य के चर्चित आईएएस अधिकारी कासनी ने विजयवर्गीय से मुलाकात की है।

जाखू और डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत राम रहीम से मुलाकात में अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब के उद्योग मंत्री के करीबी संजय गर्ग ने ही यह अहम मुलाकात कराई है। सूत्रों ने बताया कि करीब एक घंटे की इस मुलाकात के दौरान कासनी ने विजयवर्गीय को राज्य सरकार की कई अनियमितताओं के बारे में न केवल जानकारी दी, बल्कि अहम दस्तावेज भी मुहैया कराए।

विजयवर्गीय ने औपचारिक करार बताया

IAS Pradeep Kasni Meeting with Kailash Vijayvargiya of BJP

विजयवर्गीय ने मुलाकात की पुष्टि की है, मगर इसे महज औपचारिक करार दिया। जबकि कासनी ने कई बार संपर्क करने पर भी फोन नहीं उठाया। विजयवर्गीय ने कासनी को अपना पूर्व परिचित बताते हुए कहा कि यह संयोग से हुई मुलाकात थी।

अमर उजाला के पास इस मुलाकात के दस्तावेज और सबूत हैं। कासनी और विजयवर्गीय की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

दरअसल कासनी भी बागी तेवरों के कारण चर्चा में रहे आईएएस अधिकारी अशोक खेमका की तरह ही राज्य सरकार से टकराव के मामले में लगातार चर्चा में रहे हैं।

हाल ही में उनका राज्य सरकार से तब टकराव हुआ जब हुड्डा ने नए राज्यपालों की नियुक्ति से ठीक एक दिन पहले रविवार को पांच आयोगों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed