फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS officer Ashok Khemka Faced transfer 57 times in 33 years Khemka will not be transferred now

IAS officer Ashok Khemka: 33 साल में 57 बार झेला ट्रांसफर, अब नहीं होगा खेमका का तबादला...आज होंगे सेवानिवृत्त

Wed, 30 Apr 2025 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Apr 2025 07:57 AM IST
सार

33 साल और 57 बार ट्रांसफर... वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का अब तबादला नहीं होगा। तेज तर्रार और विवादों से जुड़े रहने वाले वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका आज सेवानिवृत्त होंगे। खेमका रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील को रद्द कर चर्चा में आए थे।

विज्ञापन
IAS officer Ashok Khemka Faced transfer 57 times in 33 years Khemka will not be transferred now
आईएएस अधिकारी अशोक खेमका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले की खबरें अक्सर आती हैं। मगर कुछ अफसरों के तबादलों की चर्चा खूब रहती है। हर तबादले के बाद नया विभाग, नई कार्यशैली और नए सहयोगियों के साथ काम करने की चुनौती। 
विज्ञापन


ऐसे ही अधिकारियों में से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 33 साल के कार्यकाल में उनका 57 बार तबादला हुआ। वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील का खुलासा करने के बाद खेमका राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए थे।
विज्ञापन


2023 में अशोक खेमका ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सतर्कता विभाग में तैनात होने की पेशकश की थी। उन्होंने लिखा था कि मैं सेवा के अंत में भ्रष्टाचार के खिलाफ असली लड़ाई लड़ने का वादा करता हूं। कोई भी व्यक्ति, चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर छह माह में बदला विभाग
1991 बैच के आईएएस अधिकारी खेमका को साहसी फैसलों के लिए जाना जाता है। पूरी सेवा के दौरान औसतन हर छह माह में उनका विभाग बदला गया। खेमका अभी परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

ये रहे चर्चित मामले
2012 में अशोक खेमका कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम जमीन सौदे के म्यूटेशन को रद्द कर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे। 
जनवरी 2023 में हरियाणा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच विवाद में भी अशोक खेमका की एंट्री हुई थी। खेमका ने एक्स पर बृजभूषण की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग के साथ हरियाणा के पहलवानों को सच्चा नायक बताया था।
 

रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील रद्द कर चर्चा में आए
2012 में अशोक खेमका कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम जमीन सौदे के म्यूटेशन को रद्द कर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे। उस समय हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। उसी दौरान खेमका ने रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुए जमीन सौदे का म्यूटेशन रद्द करने का आदेश जारी किया था।

आईएएस संजीव वर्मा से विवाद
अप्रैल 2022 में दो आईएएस अधिकारियों के बीच विवाद काफी चर्चित रहा था। हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) के तत्कालीन प्रबंध निदेशक (एमडी) संजीव वर्मा ने एक दशक से अधिक समय पहले खेमका के कार्यकाल में एचएसडब्ल्यूसी में हुई नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं के लिए खेमका समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी थी। 2010 में खेमका के प्रबंध निदेशक रहते समय दो प्रबंधक ग्रेड-1 अधिकारी प्रदीप कुमार और सुरिंदर सिंह की भर्ती की थी। मामला पुलिस को सौंपे जाने से पहले वर्मा ने 20 अप्रैल को प्रदीप और सुरिंदर को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद एसीएस स्तर के अधिकारी खेमका ने वर्मा के खिलाफ अपनी शिकायत में वर्मा और रविंदर पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था।

बृजभूषण और पहलवानों के विवाद में एंट्री
जनवरी 2023 में हरियाणा के पहलवानों और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच विवाद में भी अशोक खेमका की एंट्री हुई थी। अशोक खेमका ने एक्स हैंडल पर पहलवानों के समर्थन में पोस्ट लिखी थी। उन्होंने बृजभूषण की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग करने के साथ हरियाणा के पहलवानों को सच्चा नायक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed