फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS officer accused of harassing woman officer in Punjab

Punjab News: पंजाब में IAS पर लगा Me Too का आरोप, महिला अधिकारी के पत्र पर जांच शुरू

Wed, 02 Nov 2022 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 12:17 AM IST
सार

विभाग की कई महिलाओं ने अधिकारी पर उनसे कथित छेड़खानी करने के आरोप भी लगाए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने पर उतारू है। 

विज्ञापन
IAS officer accused of harassing woman officer in Punjab
me too - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार के एक अहम विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी मीटू के आरोप में फंस गए हैं। शिकायत मिलते ही मुख्य सचिव ने अधिकारी को संबंधित पद से हटाकर साइड लाइन कर दिया। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है। अधिकारी पर सचिवालय में महिला कर्मचारियों पर फब्तियां कसने का आरोप है। अफसर को हाल ही में एक बड़े विभाग में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव को लिखे पत्र में महिला कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें आरोपी अधिकारी लगातार परेशान कर रहा है। उक्त अधिकारी उम्र और पद का लिहाज किए बिना महिला कर्मचारियों पर आए दिन कमेंट करता रहता है। कई बार वह महिला कर्मचारियों की कुर्सी पर आकर बैठ जाता है और उन पर फब्तियां कसने के साथ अशोभनीय मजाक करता है। 
विज्ञापन


खास यह है कि एक नहीं बल्कि विभाग की कई महिलाओं ने अधिकारी पर उनसे कथित छेड़खानी करने के आरोप भी लगाए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने पर उतारू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी की सर्विस फाइल निकालने का आदेश
उधर, जैसे ही यह शिकायत मुख्य सचिव वीके जंजुआ के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारी का विभाग बदलकर दूसरी जगह लगा दिया। साथ ही आईएएस ब्रांच को संबंधित अधिकारी की सर्विस फाइल निकालने का आदेश दिया।


सूत्रों के मुताबिक मौजूदा सरकार में संबंधित अधिकारी को दो विभागों का प्रभार दिया गया था लेकिन महिलाओं की शिकायत के बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि मुख्य सचिव को अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई कर उसे ऐसे विभाग में लगा दिया गया, जो सीधे पब्लिक डीलिंग के साथ नहीं जुड़ा है। वहीं, मुख्य सचिव वीके जंजुआ का कहना है कि मामला उनके ध्यान में लाया गया तो तुरंत इसकी जांच का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed