फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Dharmendra Singh reinstated, given the responsibility of Special Secretary in Cooperative Department.

Chandigarh News: आईएएस धमेंद्र सिंह बहाल, सहकारिता विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी

Mon, 13 Nov 2023 08:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
IAS Dharmendra Singh reinstated, given the responsibility of Special Secretary in Cooperative Department.
तीन आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। एक करोड़ रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके आईएएस धमेंद्र सिंह को हरियाणा सरकार ने बहाल कर दिया है। साथ ही उनको सहकारिता विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। गौर हो कि मई में 2012 बैच के आईएएस धमेंद्र सिंह को पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर सोनीपत में निगम संयुक्त आयुक्त रहते हुए भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था।
वहीं, हरियाणा सरकार ने अन्य आदेशों में युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव और हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजयेंद्र कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रस्तावित हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड का विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया है। उद्यमिता विभाग इस पहल में प्रारंभिक अभ्यास के लिए प्रशासनिक और वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इसी प्रकार, आईएएस राहुल मोदी को बहादुरगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन




एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश
सरकार ने तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किए हैं। सहकारी समितियां, हरियाणा के संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) चंद्रकांत कटारिया को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रादौर लगाया है। इसी प्रकार, सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव की ओएसडी मोनिका को पीजीआईएमएस, रोहतक की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और पीजीआईएमएस, रोहतक की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मोनिका रानी को सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव की ओएसडी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed