फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ias ashok khemka tweet on haryana administration and pradeep kasni transfer

IAS खेमका ने ट्वीट कर अफसरशाही में मचाई खलबली, छलका दर्द

Thu, 22 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
ias ashok khemka tweet on haryana administration and pradeep kasni transfer
अशोक खेमका - फोटो : अशोक खेमका
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का दर्द एक बार फिर से छलक गया है। उन्होंने ट्वीट करके अफसरशाही में खलबली मचाई है। हरियाणा में हाल ही में हुए तबादलों के बाद खेमका का ताजा ट्वीट कई मायनों में खास अहमियत रखता है।
विज्ञापन


हालांकि, टवीट् में किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यह जरूर है कि भ्रष्ट अधिकारियों की पद पाने की इच्छा को खेमका ने उजागर कर दिया है। खेमका के इस ट्वीट से अफसरशाही में खलबली मच गई है। वहीं, खेमका ट्वीट करने के बाद शांत बैठ गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, ‘एक सरकारी अधिकारी, जो भ्रष्ट था, है या भविष्य में इसका इरादा रखता है, को भलीभांति पता होता है कहां और कैसे इच्छित पद प्राप्त किया जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

48 घंटे में आईएएस कासनी का दो बार तबादला हुआ

ias ashok khemka tweet on haryana administration and pradeep kasni transfer
IAS officer Pradeep Kasni - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि हरियाणा में लगातार बदल रही अफसरशाही के बीच सरकार ने बुधवार को एक बार फिर से फेरबदल किया था। इसके तहत बिजली विभाग के दोनों बड़े अधिकारियों को बदलने के साथ ही आईएएस प्रदीप कासनी को 48 घंटे में फिर से तबादला कर दिया गया। सरकार ने आईपीएस शत्रुजीत कपूर को प्रदेश की दोनों बिजली निगमों का चेयरमैन नियुक्त किया है।

सोमवार को हुए तबादलों में राजन गुप्ता को बिजली विभाग से हटाया गया था। इसके बाद बुधवार को नितिन यादव का भी तबादला कर दिया गया। सरकार ने कासनी को वित्त विभाग से हटाकर अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया है। सोमवार को जारी सूची में कासनी को वित्त विभाग में सचिव के तौर पर नियुक्ति दी गई थी, लेकिन वित्त विभाग महत्वपूर्ण महकमा है।

इस कारण कासनी को फिर से किनारे कर दिया गया। 32 साल की सेवा में कासनी का यह करीब 67वां ट्रांसफर है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद कासनी को गुड़गांव कमिश्नर की कमान सौंपी थी। यहां से हटाकर उन्हें दो माह इंतजार करवाया गया। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा का जिम्मा सौंपा। सरकार ने उन्होंने यहां से भी हटाकर नियुक्ति का इंतजार करवाया और फिर पुरातत्व विभाग में लगाया। पुरातत्व के बाद उत्खनन एवं संग्रहालय का काम दिया गया। इसके बाद उन्हें साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में लगाया गया।

 

कासनी के अलावा इनके तबादले भी किए गए

ias ashok khemka tweet on haryana administration and pradeep kasni transfer
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सरकार ने विजेंद्र कुमार को उनकी वर्तमान कार्य के साथ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग-1 का सचिव, चकबंदी एवं भूमि रिकार्ड के महानिदेशक तथा विशेष कलेक्टर (मुख्यालय) और विशेष एलएओ का कार्यभार दिया गया है।

सुभाष चंद्रा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग-2 का सचिव एवं वित्त विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जबकि नितिन यादव को को गृह-1 विभाग का सचिव नियुक्त किया है। अवकाश से वापस लौटने पर मोहम्मद शाइन को सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड प्रसंघ के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।

वजीर सिंह गोयत को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का निदेशक एवं उद्योग विभाग का विशेष सचिव तथा हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed