फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Ashok Khemka challenges the FIR registered in the corruption case in the High Court

हरियाणा: IAS अशोक खेमका ने भ्रष्टाचार मामले में दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में दी चुनौती, आज होगी सुनवाई

Tue, 17 May 2022 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 May 2022 12:53 AM IST
सार

चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जा चुकी है। इस पर जस्टिस अवनीश झिंगन मंगलवार को सुनवाई करेंगे। खेमका की तरफ से हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल आरएस चीमा पैरवी कर सकते हैं।

विज्ञापन
IAS Ashok Khemka challenges the FIR registered in the corruption case in the High Court
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने पंचकूला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में दर्ज एएफआईआर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मंगलवार को जस्टिस अविनाश झिंगन खेमका की याचिका पर सुनवाई करेंगे। खेमका के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में पंचकूला के सेक्टर पांच थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में मैनेजर के पद पर हुई भर्ती में घोटाले की बात उजागर हुई थी। इस मामले में कॉर्पोरेशन के एमडी संजीव वर्मा ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत को आधार बनाते हुए पंचकूला पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में केस दर्ज किया था। इस मामले में खेमका का नाम सामने आया था, क्योंकि भर्तियों के समय अशोक खेमका एमडी थे। 
विज्ञापन


इस मामले में एफआईआर को रद्द करने की अपील करते हुए खेमका ने हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जा चुकी है, जिस पर जस्टिस अवनीश झिंगन मंगलवार को सुनवाई करेंगे। खेमका की तरफ से हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट तथा पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल आरएस चीमा पैरवी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed