फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I want peace in my country, I want suppression of all enemies...

मैं अपने वतन में अमन चाहता हूं, सभी दुश्मनों का दमन चाहता हूं...

Mon, 03 Oct 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
I want peace in my country, I want suppression of all enemies...
चंडीगढ़। मैं अपने वतन में अमन चाहता हूं, सभी दुश्मनों का दमन चाहता हूं... अनीश गर्ग ने जैसे ही अपनी यह रचना पेश की सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। मौका था सेक्टर-35 के प्राचीन कला केंद्र में रविवार को कवि सम्मेलन के आयोजन का। संस्कार भारती चंडीगढ़, प्राचीन कला केंद्र और बृहस्पति कला केंद्र की ओर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार नलिनी विभा नाजली ने की। मंच संचालन कवि वीरेंद्र शर्मा वीर ने किया। कार्यक्रम के आगाज से पहले जय गोपाल अश्क अमृतसरी को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। 93 वर्ष की आयु में 15 सितंबर को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री अनुष्का तिवारी की रचना कहीं गुम हो जाना है मुझे जहां हुंकार मेरा हो... से हुई। उन्होंने लोगों की तालियों के साथ वाहवाही भी लूटी। ऋषि राज ने बात गुरुओं से करनी हो तो करना नजर झुका के, दिल हल्का कर सकते हो मां को दर्द बता के... पेश किया। प्रतिभा माही ने गजल चमन महके जो कलियों से सुहाना लगता है, मगर उसको संजोने में जमाना लगता है... पेश कर खूब तालियां बटोरीं। उर्मिला कौशिक ‘सखी’ ने देशभक्ति की कविता जीवन की पगडंडी पर कई यात्राएं होती हैं, कुछ दल-बल के साथ तो कुछ नितांत अकेले चलती हैं.. पेश की। सुशील हसरत नरेलवी ने गजल ये चिरागां आशियाने शोहरतें किस काम कीं, घर में बच्चा या कोई बूढ़ा गर नाशाद है... पेश किया। नलिनी विभा नाजली ने गजल कोई उस जैसा न हुआ..पेश कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर संस्कार भारती चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष एवं कलाकार यशपाल कुमार, केके शारदा, कवि प्रेम विज, डीपी गंगवार, डीपी सिंह, कवि बलबीर तन्हा, कवि अशोक नादिर और कवयित्री संतोष धीमान उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed