{"_id":"687959b77ec2bce6880b4dd7","slug":"i-hate-plastic-campaign-run-under-the-leadership-of-councilor-darshana-rani-chandigarh-news-c-16-pkl1043-766033-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पार्षद दर्शना रानी के नेतृत्व में चलाया आई हेट प्लास्टिक अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पार्षद दर्शना रानी के नेतृत्व में चलाया आई हेट प्लास्टिक अभियान
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम चंडीगढ़ के तत्वावधान में आई हेट प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत वीरवार को पीपली वाला टाउन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व वार्ड पार्षद दर्शना रानी ने किया।
अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि किस प्रकार सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं जीव-जंतुओं के लिए हानिकारक है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि कौन-कौन से प्लास्टिक बैग्स का उपयोग वैध है तथा किस प्रकार के विकल्प जैसे कपड़े व जूट के थैलों को अपनाकर हम प्लास्टिक पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं। पार्षद दर्शना रानी ने लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने घर, बाजार तथा समाज में प्लास्टिक के उपयोग को कम करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और हरित चंडीगढ़ की दिशा में यह एक जरूरी कदम है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा ने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शाम सिंह, बुआ सिंह, अभिजीत सैनी, गंगा बिशन गुप्ता, मोहसिन सलमानी, राजबीर सिंह तथा एमओएच विंग के कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।