फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I am vegetarian, have been making every Raj Bhavan vegetarian: Purohit

शाकाहारी हूं, हर राजभवन को शाकाहारी करता आ रहा हूं : पुरोहित

Tue, 09 Nov 2021 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
I am vegetarian, have been making every Raj Bhavan vegetarian: Purohit
चंडीगढ़। जैन मुनि विनय कु़मार आलोक का सानिध्य पाकर अपने आपको बहुत ही सौभाग्यशाली समझ रहा हूं। भारत भूमि युग पुरुषों की भूमि है। यहां प्रत्येक कालखंड में किसी न किसी ऐसे सनातन व्यक्तित्व ने जन्म लिया, जिसके बोध पाठ ने उस युग को संवारा, अपनी शाश्वत उपस्थिति से समग्र मानवता का मार्गदर्शन किया। यह बात पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सेक्टर- 24 के अणुव्रत भवन में आचार्य श्री तुलसी के 108वें जन्म दिवस पर रविवार की शाम को आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि शुद्ध शाकाहारी हूं और हर राजभवन को शाकाहारी करता आ रहा हूं। आसाम का राज्यपाल रहा, वहां शुद्ध शाकाहारी कर दिया। मेघालय गया तो कहने लगे यहां कैसे करोगे, मैंने कहा- कर देंगे, वहां भी कर दिया। फिर तमिलनाडु गया, वहां पर भी पूरा राजभवन शाकाहारी है और अब पंजाब राजभवन में हूं और वह भी पूर्ण शाकाहारी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति कभी समाप्त नही हो सकती। ये सदा नवीनतम है। आचार्य श्रीतुलसी परम आध्यात्मिक, मानवता के मसीहा, एक संपूर्ण विभूति थे। इस मौके पर मनीषी संत मुनिश्री विनय कुमार आलोक ने भी विचार व्यक्त किए। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष मनोज जैन को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं बनवारी लाल पुरोहित ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंजाब हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य जगहों से भक्तों अपनी सहभागिता दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed