फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'I am not an astrologer, who can tell you about the seats'

'मैं ज्योतिषी नहीं, जो जीतने वाली सीटों की संख्या बताऊं'

Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
'I am not an astrologer, who can tell you about the seats'
jyotiraditya scindia

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा केजरीवाल दिल्ली में अपने मेनिफेस्टों के वादे पूरे नहीं कर सके और अब पंजाब का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिंधिया विधानसभा हलका सुजानपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार ठाकुर अमित मंटू के समर्थन में जीएस गार्डन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। 

पंजाब में कांग्रेस की ओर से कितनी सीटें जीतने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि वह ज्योतिष नहीं है और यह समय ही बताएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब लगातार पिछड़ता जा रहा है।

विज्ञापन

'दरियाओं की धरती नशे की धरती बन गई है'

'I am not an astrologer, who can tell you about the seats'
सीएम बादल और सुखबीर - फोटो : अमर उजाला

दरियाओं की धरती नशे की धरती बन गई है, जिसके लिए अकाली-भाजपा गठबंधन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हलका सुजानपुर पहाड़ी तथा पिछड़ा है।

कांग्रेस की जीत के बाद यहां उद्योग तथा टूरिज्म हब बनाया जाएगा। अमित मंटू ने कहा कि गठबंधन सरकार ने जो प्रदेश में अन्याय किया है और नशे को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस सरकार के आने पर इसको बदला जाएगा तथा सबको रोजगार दिये जाएंगे। 

इस मौके पर सांसद प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी व हलका कादियां विधायक चरणजीत कौर बाजवा, एआईसीसी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, पूर्व मंत्री जम्मू-कश्मीर मंजीत सिंह, जम्मू कश्मीर यूथ कांग्रेस प्रधान प्रणव शगोत्रा, रोहित कोहली, योगेश ठाकुर, साहिब सिह साबा, ज्ञानवीर काडा, अवतार सिंह कलेर, रौशन लाल सोनी, गुरनाम, कुलवीर पठानियां, भानु प्रताप सिंह मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed