{"_id":"60833a858ebc3e245b1b4704","slug":"i-am-chandigarh-app-launch-14-facilities-of-the-corporation-online-chandigarh-news-pkl4113177194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव : चंडीगढ़ में जानवर रखने व विज्ञापन लगाने के लिए नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव : चंडीगढ़ में जानवर रखने व विज्ञापन लगाने के लिए नई व्यवस्था
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को आई एम चंडीगढ़ एप लॉन्च किया। इस एप से नगर निगम की 14 सुविधाएं अब ऑनलाइन मिलेंगी। प्रशासक ने बताया, एक शहर एक एप की यह व्यवस्था बेहतर है। इस मौके पर मेयर रविकांत शर्मा, प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, निगम आयुक्त केके यादव व गृह सचिव अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे।
निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि ई-गवर्नेंस योजना के तहत स्मार्ट सिटी की ओर से यह एप बनाया गया है। कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों को निगम तक न आना पड़े, इसके लिए एप का विकल्प तैयार किया गया है। ताकि लोग घर से अपनी समस्याएं निगम को बता सकें। इसमें समस्या के निस्तारण की स्थिति भी लोग देख सकेंगे। इस एप से आवेदन का भुगतान करना, ऑनलाइन सुविधाएं, समस्याओं की समीक्षा करने और कार्य में पारदर्शिता आएगी।
ऐसे कर सकते हैं एप का उपयोग
प्ले स्टोर या आईओएस में जाकर आई एम चंडीगढ़ एप को डाउनलोड किया जा सकता है। एप में पहले अपना नाम व मोबाइल नंबर देना होगा। मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। उसके बाद सभी विकल्प सामने होंगे।
विज्ञापन
यह सुविधाएं मिलेंगी
एप में लाइसेंस और लीज नवीकरण के लिए आवेदन, पालतू जानवर रखने की अनुमति, विज्ञापन, रोड कट, एनओसी, मांस की बिक्री के लिए अनुमति, पानी के टैंकर की ऑनलाइन बुकिंग, निर्माण सामग्री को स्टोर करने के लिए खुली जगह की बुकिंग, पेड़ों की छंटाई के लिए शिकायत, अतिवृष्टि/हरे पेड़ों को हटाने, मृत/ खतरनाक/सूखे पेड़ों को हटाने सहित कॉलोनी शाखा, अतिक्रमण, संपत्ति कर व ई-चालान से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी।