फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hussainiwala Border, New Hussainiwala Railway Station in Very Bad Condirion

लापरवाहीः नए हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन की हालत भी हुई खस्ता, बोर्ड गिर गया और धंसने लगी है पटरी

Mon, 29 Jul 2019 02:00 PM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर(फिरोजपुर)
अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर(फिरोजपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 29 Jul 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Hussainiwala Border, New Hussainiwala Railway Station in Very Bad Condirion
हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर के पास शहीदी दिवस 23 मार्च को हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया था, जिसकी हालत अब खस्ता होती जा रही है। रेलवे का बोर्ड गिरा पड़ा है, स्टेशन पर घास फूस उग चुका है। ट्रैक भी कई जगह से धंसा हुआ नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के बाद पर्यटक स्टेशन देखने आते हैं, लेकिन गंदगी के कारण वहां बैठ नहीं पाते हैं।
विज्ञापन


हुसैनीवाला स्टेशन से गुजर रही अंतरराष्ट्रीय रेल पटरी के ऊपर से ग्रामीण मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर गुजर रहे हैं, जिससे ट्रैक जमीन में धंस रहा है। उक्त रेल पटरी फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से पाकिस्तान के लाहौर तक बिछी थी। जिसे 1971 की जंग के बाद पाक फौज उखाड़कर ले गई थी। उसके बाद से इस तरफ से दोनों देशों के बीच ट्रेन का आवागमन बंद हो गया था।
विज्ञापन

सही मायने में सतलुज दरिया से लगभग एक किलोमीटर पीछे सिंचाई विभाग की वर्कशाप के पास हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन स्थापित था। जो दोनों देशों की जंग में ध्वस्त हो गया। उसके बाद अब 23 मार्च को सतलुज दरिया के पुल के पास लोगों के लिए रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया।

रेल प्रशासन की तरफ से उक्त रेल पटरी पर साल में दो बार ट्रेन दौड़ाई जाती है, शहीदी दिवस 23 मार्च और 13 अप्रैल के मेले में। स्टेशन की देख रेख नहीं होने के कारण हालत खस्ता हो चुकी है। रेलवे स्टेशन का साइन बोर्ड गिरा पड़ा है। ट्रैक नया बिछाया था, लेकिन मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली गुजरने के कारण वह भी धंस रहा है।

लोगों की मांग रिट्रीट सेरेमनी देखने को रोजाना चलाई जाए स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक हुसैनीवाला चेक पोस्ट पर दोनों देशों के जवानों के बीच रिट्रीट सेरेमनी देखने आए रमेश कुमार, वीना रानी, रजिंदर कुमार व सुखचैन सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन को चाहिए कि फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से रोजाना शाम को रिट्रीट सेरेमनी के समय स्पेशल ट्रेन चलाएं।

जिससे लोग सस्ते किराए पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के अलावा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर माथा टेक सके। इससे हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन और ट्रैक की भी देखरेख होती रहेगी और पर्यटकों को इससे रेलवे का इतिहास याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed