{"_id":"cb7995c9b098d39bb6e6a8406cb7cc38","slug":"husbands-are-behind-wives-to-donate-kidni","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च, किडनी देने में पत्नियों से पीछे हैं पति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसर्च, किडनी देने में पत्नियों से पीछे हैं पति
आशीष वर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Mar 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब पति की किडनी खराब होती है तो पत्नी अपने जीवन साथी की जान बचाने के लिए पीछे नहीं हटती, लेकिन जब पत्नी की किडनी खराब हो तो पति किडनी देने में हिचकते हैं। यह खुलासा पीजीआई की हाल में हुई एक स्टडी में हुआ है।
स्टडी के मुताबिक अब तक हुए किडनी ट्रांसप्लांट में 34 प्रतिशत जीवनसाथियों ने एक दूसरे को किडनी दी है। जब इन आंकड़ों को विस्तारपूर्वक देखा गया तो ये आंकड़े एक बात सोचने को मजबूर करते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक 87 प्रतिशत पत्नियों ने पति को किडनी दी, जबकि मात्र 13 प्रतिशत पतियों ने पत्नी को किडनी दी है।
विशेषज्ञों के मुताबिक करीब 65 प्रतिशत पुरुष किडनी डिसीज से पीड़ित होते हैं, जबकि 35 प्रतिशत महिलाएं इससे पीड़ित होती हैं।
यह स्टडी पीजीआई के पूर्व डीन डॉ. विनय सुखीजा और नेफ्रोलाजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार ने की। इंडियन जनरल आफ नेफ्रोलॉजी में इस स्टडी को पब्लिश किया गया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने बताया कि किडनी डोनेट करने में आज भी पुरुष पीछे हैं। समाज में कई ऐसे मिथ्य हैं, जिससे पुरुष किडनी देने में डरते हैं, लेकिन जब पुरुषों के किडनी डिसीज की बारी आती है तो महिलाएं अपनी किडनी देने में पीछे नहीं हटतीं।
सात साल में बदले आंकड़े
स्टडी के मुताबिक सात साल के दौरान डोनर में काफी बदलाव देखे गए हैं। साल 2002 से लेकर 2006 के बीच सिर्फ 17 प्रतिशत जीवनसाथियों ने एक दूसरे को किडनी डोनेट की थी, जबकि साल 2013 तक यह तस्वीर पूरी तरह से बदल गई। अब यह आंकड़ा 34 प्रतिशत पहुंच गया है।
यानी दोगुना, लेकिन इसमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा बढ़ी है। यदि इस बारे में पुरुष भी इस तरह की सोच रखें तो किडनी डोनर की कमी जो खल रही है वह पूरी हो जाएगी।
ये फैले हैं समाज में मिथ्य
1- किडनी देने के बाद शारीरिक कमजोरी आती है।
2- किडनी देने के बाद पुरुष बच्चा पैदा करने में असक्षम हो जाते हैं।
3- यदि महिला किडनी देती है तो वह बच्चा पैदा नहीं कर सकती।
4- किडनी देने के बाद लाइफ नार्मल नहीं रहती।
मिथ्य दूर करने के लिए दी किडनी
चंडीगढ़ की रहने वाली प्रिंसी ने बताया कि उन्होंने किडनी समाज के मिथ्य को दूर करने के लिए ही दी थी। प्रिंसी ने भाई को किडनी दी थी। किडनी देने के बाद उन्होंने एक बच्चे को भी जन्म दिया। उन्होंने बताया कि जब किडनी देने की बात हुई तो इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि इसके बाद शायद मैं मां नहीं बन पाउंगी, लेकिन ये सारे मिथ्य टूट गए। प्रिंसी को मंगलवार को आईवी हास्पिटल की ओर से अवार्ड भी दिया गया।
किस प्रकार के किडनी डोनर
जीवनसाथी-34 प्रतिशत
माता-पिता-34 प्रतिशत
रिश्तेदार-10.8 प्रतिशत
बच्चे-2.8 प्रतिशत
जिनका कोई रिश्ता नहीं-9.6 प्रतिशत