{"_id":"579f4ea84f1c1bda762b94c5","slug":"husband-wife-and-son-died-in-road-accident-at-bhawanigarh-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में खत्म परिवार, पति-पत्नी और बेटे की मौत, साथ जली चिताएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में खत्म परिवार, पति-पत्नी और बेटे की मौत, साथ जली चिताएं
अमर उजाला ब्यूरो, संगरूर
Updated Fri, 05 Aug 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
bhawanigarh accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के भवानीगढ़ के पास सोमवार सुबह हुए एक हादसे के बाद बुढ़लाडा मातम में डूब गया है। सड़क हादसे में दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बुढलाडा के रतन लाल ज्वेलर्स के मालिक दर्शन सिंह लक्की (40) अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर (38) और बेटे करण (20) के साथ चंडीगढ़ में अपने बड़े बेटे मनजीत मनी को मिलकर सोमवार सुबह वापस लौट रहे थे। जब वह भवानीगढ़ के पास पहुंचे तो अचानक उनकी जेन कार की ट्राले से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दर्शन सिंह लक्की, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और बेटा करण गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
आसपास के लोगों ने उनको संगरूर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते की समूचे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शोक स्वरूप स्वर्णकारों समेत अन्य कई दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। दोपहर बाद श्मशानघाट में तीन का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसडीएम कालाराम कांसल, डीएसपी सुरिंदर शर्मा, पूर्व विधायक मंगतराय बांसल, पूर्व विधायक हरबंत दातेवास सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।