फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband quarrels sister-in-law's house wife hangs herself tree

साली के घर जाने पर पति ने किया झगड़ा, पत्नी ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 11 Aug 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Husband quarrels sister-in-law's house wife hangs herself tree
चंडीगढ़। कजहेड़ी निवासी एक महिला ने पति से अनबन के बाद सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कजहेड़ी निवासी पूजा (23) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात 8.45 बजे की है। पुलिस के अनुसार, कजहेड़ी में मनोज 23 वर्षीय अपनी पत्नी पूजा, पांच और दो वर्षीय बच्चों के साथ रहता है। पास के एक घर में पूजा की बहन रहती है। उसके घर जाने पर मनोज ने पूजा को मना किया था, लेकिन सोमवार को पूजा अपनी बहन के घर चली गई। बहन के घर से पूजा वापस आई तो मनोज को पता चल गया। इसके चलते मनोज व पूजा के बीच करीब एक घंटे तक झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद अचानक पूजा घर से चली गई। मनोज उसे तलाश रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास एक महिला फंदे से लटकी हुई है। वह पूजा ही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पूजा और मनोज यूपी के रहने वाले हैं। उनकी 2014 में शादी हुई थी। फिलहाल, सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मृतिका को जीएमएसएच 16 के मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed