फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murdered his wife in Panipat of haryana

प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे 4 बच्चों के पिता ने पत्नी का गला घोंट की हत्या

Mon, 29 Apr 2019 04:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife in Panipat of haryana
सांकेतिक तस्वीर

प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे चार बच्चों के पिता को दूसरी महिला से प्यार हुआ तो उसे झांसे में लेकर शादी कर ली। पत्नी और प्रेमिका में आए दिन झगड़ा होने लगा तो आरोपी पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


दोनों ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोपाल कॉलोनी के कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन उर्मिला(30) का लगभग तीन साल पहले तलाक हो गया था। वह छह माह के बच्चे सहित उनके घर ही रह रही थी। लगभग दो साल पहले कॉलोनी के ही विनोद ने उससे मेलजोल बढ़ाकर शादी करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद उर्मिला को पता चला कि विनोद के साथ एक अन्य महिला संतोष लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है तो आरोपी ने शादी होते ही संतोष को छोड़ने का आश्वासन दिया। जिस के चलते उर्मिला और विनोद ने आपसी रजामंदी से शादी कर ली। 

लगभग दो साल वह उर्मिला के साथ गोपाल कॉलोनी में ही रहा। कुछ समय पहले विनोद पत्नी उर्मिला को लेकर हरि सिंह कॉलोनी में आ गया। यहां उर्मिला और संतोष के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। 18 अप्रैल को विनोद ने उर्मिला के परिजनों को फोन कर बताया कि उर्मिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 


इतनी सूचना देकर आरोपी फरार हो गया। उर्मिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर परिजनों को उसकी हत्या होने के बारे में पता लगा। किला थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed