फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband murder his wife

कद छोटा था, इसलिए किया पत्नी का कत्ल

Thu, 12 Feb 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 12 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
husband murder his wife

कद छोटा होने के चलते पति ने पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हत्यारोपी पति और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला इटावा निवासी वीर सिंह की 20 वर्षीय बेटी की शादी इबलास निवासी कुलदीप सिंह के साथ दस माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी और मां के साथ सिरसा के गांव नाथूसरी में आकर रहने लगा। कुलदीप वहां खेतों में मजदूरी करता था। लिछमा का कद छोटा होने के चलते पति कुलदीप व सास पुष्पा उसे ताना दिया करते। इसके अलावा लिछमा को बच्चे भी नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन


कुलदीप ने दूसरी शादी करने की सोची और इसी के चलते उसने लिछमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। नौ फरवरी को पति कुलदीप व सास पुष्पा देवी ने बहू का गला घोंट दिया। दोनों ने अफवाह फैला दी कि लिछमा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव को उन्होंने नीचे उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका का भाई बिशमपाल ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसके पास उसके जीजा कुलदीप का फोन आया था। वहां पहुंचकर बहन का शव देखा तो गले में रस्सी का कोई निशान नहीं था। बिशमपाल का कहना है कि  पति व सास ने मिलकर लिछमा का गला घोंटकर उसकी हत्या की है।


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो डॉक्टरों की रिपोर्ट और मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी कुलदीप व पुष्पा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मक्खन सिंह  ने बताया कि हत्यारोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया और अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed