{"_id":"5e0bac4d8ebc3e87c06981e7","slug":"husband-mother-in-law-and-father-in-law-arrested-for-woman-died-in-dowry-greed-chandigarh-news-pkl3616916115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लालच में महिला की हत्या में पति, सास और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लालच में महिला की हत्या में पति, सास और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 28 दिसंबर की दोपहर सेक्टर-56 में 20 साल की इंद्रकला की मौत के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी की ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे, रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने इंद्रकला का दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। इस मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक महिला के पति मनीष, ससुर अजय और सास मोनी देवी के खिलाफ आईपीसी 304बी और 34 के तहत मामला दर्ज कर उन्हेें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मृतक महिला इंद्रकला के पिता राम जीवन राय ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार में दरभंगा के गांव रजवाड़ा के रहने वाले हैं। उनकी तीन बेटी और दो बेटे हैं। इसी साल 20 मई, 2019 को सबसे छोटी बेटी इंद्रकला की शादी सेक्टर-56 निवासी मनीष से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। राम जीवन का आरोप है कि पिछले काफी समय से ससुराल वाले दहेज में बाकी के एक लाख रुपये की मांग उनकी बेटी इंद्रकला से कर रहे थे और इससे वह काफी परेशान रहती थी। इसी कारण उनकी बेटी इंद्रकला की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। गौरतलब है कि बीते 28 दिसंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि सेक्टर-56 निवासी 20 साल की इंद्रकला की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां ससुराल पक्ष ने बयान में बताया था कि इंद्रकला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि इंद्रकला की शादी 7 महीने पहले हुई थी और अब इंद्रकला के पिता राम जीवन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।