फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband gifted tops, snatched away as soon as he left the mall

Chandigarh News: पति ने तोहफे में दिलाए टॉप्स, मॉल से निकलते ही ले उड़े झपटमार

Thu, 18 May 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Husband gifted tops, snatched away as soon as he left the mall
चंडीगढ़। सोने के टॉप्स खरीदकर पति के साथ जा रही महिला के हाथ से दो झपटमार ज्वेलरी बैग छीनकर भाग निकले। वारदात बुधवार रात सेक्टर-34 स्थित शाम मॉल के पास हुई। आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मोहाली फेज-10 के रहने वाले आनंद महाजन (37) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात पत्नी किरण महाजन (39) के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-34 में खरीदारी करने आए थे। शाम मॉल से उन्होंने पत्नी को तोहफे तौर पर सोने के टॉप्स दिलवाए जिनकी कीमत 45 हजार सौ रुपये थी। दुकानदार ने उन्हें कैरी बैग मैं सोने के टॉप्स दिए जिसे लेकर पति-पत्नी मॉल से बाहर निकले और कुछ दूर पैदल चले ही थे कि बुलेट पर सवार दो युवक आए और उनमें से एक ने उनकी पत्नी के हाथ से ज्वेलरी बैग झपट लिया। वारदात को अंजाम दे झपटमार तेजी से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बुलेट सवार झपटमारों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठा युवक सिख था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed