फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband cuts his wife throat in bathinda

पति बना शैतानः पत्नी का गला काटकर सड़क पर फेंका, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Sat, 06 Mar 2021 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Mar 2021 10:32 PM IST
सार

  • महिला की पहचान सुनीता निवासी बलराज नगर के तौर पर हुई है
  • महिला ने बताया कि उसका पति और जेठ उसे मरा हुआ समझ कर मौके से फरार हो गए

विज्ञापन
husband cuts his wife throat in bathinda
घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के बलराज नगर निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार देर रात अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी के गले पर हमलाकर उसे सड़क पर फेंक दिया। महिला का नाम सुनीता है। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना कैनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोसायटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार देर रात संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि लाल सिंह बस्ती एरिया में स्थित पेट्रोल पंप के पास एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। सूचना पर संस्था के सदस्य जिनेश जैन मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


महिला के गले पर हमला किया गया था। उसके सिर पर जख्म थे। महिला ने अपना नाम सुनीता बताया। महिला ने बताया कि उसका पति गुरजंट सिंह उसे दवा दिलवाने की बात कहकर साथ लेकर आया था। पेट्रोल पंप के पास उसका जेठ पहले से ही मौजूद थे। वहां दोनों ने उसे पीटा। इसके बाद उसके पति ने उसके गले पर चाकू से हमलाकर दिया। वो उसे मरा समझकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के डॉक्टर खुशदीप ने बताया कि विवाहिता के सिर पर गंभीर चोटें हैं और गले पर घाव हैं। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं थाना कैनाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गणेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता के बयान के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed