फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife died due to roof collapse in Kurukshetra of Haryana

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: छत गिरने से पति-पत्नी की मौत, अंतिम भोग में शामिल होने पहुंचे थे साढ़ू के घर

Fri, 30 Sep 2022 12:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 12:41 PM IST
सार

मलबा गिरने की तेज आवाज आई तो हरंबस व आसपास के लोग भी दौड़े। उन्होंने देखा कि जोगा सिंह व उनकी पत्नी मलबे में दबे हैं। आनन-फानन उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Husband and wife died due to roof collapse in Kurukshetra of Haryana
इसी मकान में दबकर गई जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव सरस्वती खेड़ा में साढ़ू के घर पंजाब से आए पति-पत्नी पर रात को छत गिर गई। इस हादसे में दोनों की जान चली गई। दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया तो वहीं पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि गांव सरस्वती खेड़ा के रहने वाले हरबंस की बुजुर्ग मां की कई दिनों पहले मौत हो गई थी। आज उनकी भोग क्रिया थी। 

विज्ञापन


इसमें शामिल होने पंजाब के लुधियाना जिले के गांव बहादुरगढ़ के रहने वाले हरबंस के साढ़ू जोगा सिंह (50) अपनी पत्नी पम्मी के साथ गुरुवार को आए थे। वे और उनकी पत्नी कच्चे घर के एक कमरे में सोए रहे थे। अलसुबह उन पर अचानक छत गिर गई। 
विज्ञापन


मलबा गिरने की तेज आवाज आई तो हरंबस व आसपास के लोग भी दौड़े। उन्होंने देखा कि जोगा सिंह व उनकी पत्नी मलबे में दबे हैं। आनन-फानन उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही पिहोवा एसएचओ निर्मल सिंह भी टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed