फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and three others named in conspiracy to usurp property through fake family settlement

Chandigarh News: फर्जी फैमिली सेटलमेंट बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश में पति सहित तीन नामजद

Wed, 29 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Husband and three others named in conspiracy to usurp property through fake family settlement
मोहाली। कनाडा निवासी एनआरआई महिला की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी फैमिली सेटलमेंट तैयार करने के मामले में पंजाब स्टेट क्राइम थाना मोहाली ने पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) की जांच रिपोर्ट और कानूनी राय के आधार पर की गई। दर्ज एफआईआर में जालंधर निवासी सुनील दुग्गल, दसूहा निवासी अरुण कुमार और स्टांप वेंडर सतीश कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर 20 मई 2022 की बैक डेट में एक फर्जी एग्रीमेंट, फैमिली सेटलमेंट तैयार कर एनआरआई महिला शीतल दुग्गल की संपत्तियों पर कब्जे की साजिश रची। मामला तब गंभीर हुआ जब जांच में सामने आया कि जिस स्टांप पेपर पर 20 मई 2022 की तारीख दिखाई गई, वह जिला खजाना कार्यालय जालंधर से 13 जुलाई 2022 को जारी हुआ था। इससे दस्तावेज के बैकडेट और फर्जी होने के आरोपों को बल मिला। जांच में यह भी सामने आया कि कथित गवाह विजय कुमार का पता संदिग्ध पाया गया और गांव में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। पीबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित दस्तावेज की मूल प्रति अदालत में पेश नहीं की गई, जबकि अदालत ने मूल दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए थे ताकि हस्ताक्षरों का सीएफएसएल से मिलान कराया जा सके।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सारस मेहता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक मामला उठाया था और आरोप लगाया था कि महिला को झूठे मामलों, जालसाजी और धमकियों के जरिए भारत आने से रोकने की कोशिश की जा रही है। जांच अधिकारी नवनीत सिंह बैंस की रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया आरोप सही मिले हैं। रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा, जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed