फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hunger strike ends on assurance of giving benefit of 7th pay scale

सातवें वेतनमान का लाभ देने के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म

Thu, 09 Dec 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike ends on assurance of giving benefit of 7th pay scale
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान के लिए शिक्षकों की चल रही भूख हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने हड़तालियों को जूस पिलाया। कहा कि जल्द से जल्द वेतनमान का लाभ दिलाया जाएगा। तेजी से इस पर काम हो रहा है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह ने भी आश्वासन दिया। इस पर शिक्षकों ने हड़ताल तो खत्म कर दी, लेकिन यह भी कहा कि उनका शिक्षण कार्य और ऑनलाइन परीक्षाओं का बहिष्कार होगा।
विज्ञापन

पंजाब में पीफुक्टो के बैनर तले भूख हड़ताल चल रही थी। आठ दिन से लगातार हड़तालियों की हालत खराब हो रही थी। सरकार पर शिक्षकों ने दबाव बनाने की कोशिश की तो शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में शिक्षक हैं और जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। शिक्षक देश के निर्माता हैं। उनके हितों की रक्षा की जाएगी। जल्द से जल्द वेतनमान के लिए आदेश जारी होंगे। पीफुक्टो के महासचिव डॉ. जगवंत सिंह का कहना है कि भूख हड़ताल खत्म की है, लेकिन कार्य बहिष्कार मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। नोटिफिकेशन सरकार को जल्द से जल्द करना होगा।
विज्ञापन

हर जगह होती भूख हड़ताल तो अधिक दबाव बनता
पीयू के कुछ वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि पीफुक्टो के अध्यक्ष प्रो. एचएस किंगरा के साथ-साथ यदि सभी शिक्षक संस्थानों में पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठते तो सरकार पर अधिक दबाव बनता। सरकार ने अभी भी आश्वासन ही दिया है लेकिन आदेश जारी नहीं किए जबकि आश्वासन तो पहले भी मिले हैं। अब शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा, तभी सफलता हाथ लगेगी। कुछ शिक्षकों का यह कहना है कि पंजाब में चुनाव हैं। शिक्षकों से चुनाव में मदद ली जाती है, लेकिन वोट बैंक नहीं माना जाता, इसलिए सरकार इस क्षेत्र पर पैसे भी कम खर्च रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवनर्मेंट कॉलेज शिक्षक भी समर्थन में आए, आज से काले फीते बांधकर काम करेंगे
चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की आम सभा हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षकों की ओर से किए जा रहे धरने-प्रदर्शन का वे समर्थन करेंगे। एकजुटता का संदेश दिया। साथ ही वीरवार से काले फीते बांधकर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed