{"_id":"591366d44f1c1ba74a85083f","slug":"hundreds-of-people-reached-the-last-aradas-of-shaheed-paramjeet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीद परमजीत के अंतिम अरदास में पहुंचे सैकड़ों लोग, 1 करोड़ मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद परमजीत के अंतिम अरदास में पहुंचे सैकड़ों लोग, 1 करोड़ मुआवजे की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Thu, 11 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
शहीद परमजीत के अंतिम अरदास में पहुंचे सैकड़ों लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए नायब सूबेदार परमजीत सिंह के गांव वंईपुंई में श्री अखंड पाठ का भोग डाल अंतिम अरदास की गई। बुधवार आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के हलका खडूर साहिब से विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, आम आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान, सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, कुल्लू के डीसी यूनुस खान, तरनतारन के डीसी डीपीएस खरबंदा, एसजीपीसी मेंबर गुरबचन सिंह करमूवाला, पूर्व सेहत मंत्री लक्ष्मीकांता चावला, जथेदार ध्यान सिंह मंड, आप के सीनियर नेता भुपिंदर सिंह बिट्टू, डॉ.कश्मीर सिंह सोहल सहित राजनीतिक व धार्मिक लोगों के साथ-साथ आसपास गांवों के सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की। सभी ने शहीद को एक साथ श्रद्धांजलि दी।
गांव में स्मारक बनाने के लिए पांच लाख
इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य गुरबचन सिंह करमूवाला ने शहीद के परिवार को दो लाख रुपये और बेटे साहिलदीप सिंह को दस्तार भेंट की। जबकि सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने गांव में शहीद की याद में स्मारक बनाने के लिए पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। इस मौके लक्ष्मीकांता चावला, कुल्लू के डीसी यूनुस खान ने भी शहीद के भाई रणजीत सिंह, पिता ऊधम सिंह, मां जोगिंदर कौर, शहीद की पत्नी परमजीत कौर, बेटी सिमरनदीप कौर (15), खुशदीप कौर (12), बेटा साहिलदीप सिंह (12) से मुलाकात की।

शहीद के गांव में लाइब्रेरी बनाने के लिए दस लाख देने की घोषणा
शहीद परमजीत के अंतिम अरदास में पहुंचे सैकड़ों लोग
शहीद के गांव में लाइब्रेरी बनाने के लिए दस लाख देने की घोषणा
इस मौके पर सांसद भगवंत मान ने परिवार को सांत्वना देते कहा कि शहीद परमजीत सिंह ने देश के लिए जो कुर्बानी दी है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। देश के लिए जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दें।
इस मौके पर उन्होंने अपने सांसद निधि से शहीद के गांव में लाइब्रेरी बनाने के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा की पंजाब सरकार और केंद्र सरकार ने शहीद के परिवार वालों को उचित मुआवजा नहीं दिया।
दिल्ली सरकार शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये देती है। शहीद के परिवार को पंजाब सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा उनके गले से नहीं उतर रहा। कहा कि पीएम मोदी कभी कहते थे कि एक सिर के बदले 3 सिर काटेंगे, लेकिन पीएम बनने के बाद वह नवाज शरीफ के जन्मदिन का केक काटते रह गए ।