फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hundred youth celebrated Vaisakhi by tying turban at the student center

Chandigarh News: स्टूडेंट सेंटर पर सौ युवाओं ने पगड़ी बांधकर मनाया वैसाखी का जश्न

Fri, 14 Apr 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hundred youth celebrated Vaisakhi by tying turban at the student center
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर छात्र संगठन सोई की ओर से खालसा पंथ के स्थापना दिवस और वैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में दस्तार बांधने का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम से पहले युवाओं ने अरदास की और बाद में सेंटर पर सभी को लड्डू का प्रसाद बांटा। इसके बाद दस्तार बांधने का कार्यक्रम शुरू किया गया और युवाओं को दस्तार बांधने के साथ इसका महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान लगभग सौ युवाओं ने स्टूडेंट सेंटर पर दस्तार बांधी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हर समाज के युवाओं ने दस्तार पहनकर जश्न में हिस्सा लिया। वहीं इस दौरान कई लड़कियों ने भी दस्तार बांधी। सोई के सदस्य उदेश राणा ने बताया कि युवाओं को अपने पंथ के साथ अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। दस्तार बांधने के साथ युवाओं को खालसा पंथ के स्थापना दिवस और वैसाखी के बारे में बताया गया। इसके साथ ही युवाओं को अपनी संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अजयपाल मिड्डूखेड़ा ने बताया कि हमारे गुरु ने अपने पंथ और समाज के लिए अपनी जान गंवाई है। युवाओं को गुरुओं से शिक्षा लेनी चाहिए और अपनी संस्कृति और पहनावे पर गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed