योगराज की बहन से बेइज्जती, SIT करेगी इंसाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्रिकेटर एवं अभिनेता योगराज सिंह की एनआरआई बहन और भांजी से हुए अभद्र व्यवहार के आरोप की जांच अब स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। एसीपी ममता सोदा को एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया है, जो अब नए सिरे से अपनी टीम के साथ जांच करेंगी।
उम्मीद है कि बुधवार को एसआईटी एनआरआई महिला व उनकी बेटी के बयान दर्ज कर जांच शुरू करेगी। योगराज सिंह व चंडीगढ़ के पूर्व डीएसपी आशानंद के परिवार के बीच गत दिनों हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-2 में झगड़ा हुआ था।
दोनों पक्षों पर केस दर्ज हुआ और गिरफ्तारी के बाद जमानत भी मिल गई। वहीं, योगराज सिंह की एनआरआई बहन ने अभद्र व्यवहार की भी शिकायत की थी, जिस पर अब एसआईटी बनाई गई।
अभद्रता और कपड़े फाड़ने का आरोप
शिकायत में आरोप है कि आशानंद उन्हें कई दिनों से परेशान कर रहे थे। उस रात भी जब भाई योगराज के घर से वापस सेक्टर-2 पहुंचीं और उनकी बेटी गाड़ी से उतरकर डॉगी को फीड देने के लिए अंदर जाने लगी, तभी आशानंद व उनके बेटे सुमित व सुनील ने उनकी बेटी का हाथ पकड़कर खींचा और घर के अंदर लेकर जाने की कोशिश की। जब वह बीच-बचाव में आई तो कपड़े फाड़ दिए गए।
क्रिकेटर युवराज सिंह की चचेरी एनआरआई बुआ कुलजीत कौर का आरोप है कि मारपीट के दौरान रिटायर्ड डीएसपी और उनके बेटों ने मेरी बेटी तान्या से छेड़छाड़ की और अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की।
रिटायर्ड डीएसपी ने उन्हें अपनी आईपीएस बेटी के नाम से भी धमकाया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कर्नाटक में आईपीएस है और वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
पार्क करने को लेकर रिटायर्ड डीएसपी से बहस
क्रिकेटर युवराज सिंह के मनीमाजरा स्थित घर से पार्टी से लौट रही उनके पिता की चचेरी बहन और उनके बच्चों की पंचकूला सेक्टर-2 स्थित घर के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी से बहस हो गई। इसके बाद दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट हो गई।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रॉड और अन्य हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की एनआरआई चचेरी बहन कुलजीत कौर बेटी तान्या और बेटे एरन के साथ इन दिनों इंडिया आई हुई थी। वह पंचकूला सेक्टर दो स्थित डॉ. भूपेंद्र सिंह के घर पर ठहरी हुई हैं। रविवार को वह बेटी और बेटे के साथ योगराज सिंह के मनीमाजरा स्थित घर पर उनकी बेटी के बर्थडे पार्टी में गई हुई थी।
देर रात जब वह घर लौटीं तो उनकी गाड़ी पार्क करने को लेकर पास ही रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी आशानंद से बहस हो गई। थोड़ी देर में ही बहस इतनी बढ़ गई कि उनमें मारपीट होने लगी।