फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Human Resources Minister Smriti Irani today in Chandigarh

मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी आज चंडीगढ़ में

Fri, 12 Sep 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Sep 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
Human Resources Minister Smriti Irani today in Chandigarh

देश के सभी 39 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एक ही कानून बन सकता है। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति की शुक्रवार से चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू में शुरू हो रही दो दिवसीय कांफ्रेंस में एएम पठान कमेटी की रिपोर्ट पर विचार होगा।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। इस अवसर पर यूजीसी के चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। पठान कमेटी की रिपोर्ट में जहां सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एक कानून बनाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में चांसलर का पद खत्म कर काउंसिल ऑफ वीसी का गठन करने का प्रस्ताव दिया गया है। अगर देश के सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक ही कानून बन जाता है तो केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता खत्म हो जाएगी। अभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अलग अलग कानून हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से 25 सितंबर को लांच की जा रही स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) योजना पर भी चर्चा होगी।

इस योजना के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर निशुल्क ऑनलाइन कोर्स ऑफर कर पाएंगे। बैठक में यूनिवर्सिटी नेटवर्क इनिशिएटिव टू एनहांस एजुकेशन प्रोग्राम पर भी चर्चा होगी। इसके तहत देश के विश्वविद्यालयों और कालेजों के कैंपस को वाइ फाई बनाया जाएगा।

बैठक में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मजबूत एल्युमनी नेटवर्क बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा, ताकि एल्युमनी का फायदा विश्वविद्यालयों को मिल सके। बैठक में नैक से एक्रीडिटेशन की अनिवार्यता, विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों, शोध का स्तर बढ़ाने और विश्वविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर भी चर्चा होगी।


सुबह नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगी
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ आ रहीं स्मृति ईरानी शुक्रवार को सुबह नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वह होटल माउंटव्यू में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति की कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी। रात में वह सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में रुकेंगी और शनिवार शाम को ईवनिंग शताब्दी से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed