हुडा ने रोडवेज को अलाट की जमीन, पीडब्लूडी को बनाना है बस डिपो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला से फरीदाबाद, गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल के लिए जल्द बसें शुरू की जाएंगी। साथ ही लोकल रूटों ट्राइसिटी के लिए भी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। क्योंकि पंचकूला में हरियाणा रोडवेज का बस डिपो बनने जा रहा है।
पहले से बस डिपो के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में चिह्नित जमीन को हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने हरियाणा रोडवेज के नाम पर 4.26 एकड़ जमीन हाल ही में अलॉट की है।
इस एवज में रोडवेज ने हुडा को फिलहाल नौ करोड़ रुपये दिए हैं। बाकी पेमेंट रोडवेज हुडा को किस्तों में करेगा। रोडवेज के जीएम ने बस डिपो (वर्कशॉप) का नक्शा बनवाने के लिए हुडा को पत्र लिखा था। इस पर विभाग ने जोनिंग अप्रूवल दी है। नक्शा तैयार हो है। मार्च से पीडब्लूडी डिपो का निर्माण कार्य शुरू करेगा।
पंचकूला से दूसरे शहरों के बसों की कनेक्टिविटी बढे़गी
पंचकूला से दूसरे शहरों के बसों की कनेक्टिविटी बढे़गी
बस डिपो बनते ही जिले में बसों की कनेक्टिविटी बढ़ने साथ यहां के बिजनेस में इजाफा होगा। प्रदेश के दूसरे शहरों से बसों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
बढ़ेगा बसों का काफिला
पंचकूला में करीब 99 और कालका में 55 बसे हैं। डिपो बनने के बाद यहां बसों की संख्या 300 करीब हो जाएगी। वहीं दिल्ली रूट पर बसों की संख्या में इजाफा होगा। फिलहाल इस रूट पर रोडवेज की ओर से 11 बसें चलाई जा रही हैं।
स्टूडेंट्स को होगा फायदा
जिले के हजारों युवाओं को प्रदेश के दूसरे शहरों में जाने के लिए चंडीगढ़ और जीरकपुर से बस लेनी पड़ती है। पंचकूला में बस डिपो होने से बसों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और स्टूडेंट प्रदेश के दूसरे शहरों में भी स्टडी के लिए आसानी से जा सकेंगे।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में बस डिपो के लिए हुडा ने करीब ने 56 करोड़ में 4.26 एकड़ जमीन हरियाणा रोडवेज को अलाट की है। इसके एवज में विभाग को फिलहाल 9 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। बाकी पेमेंट किस्तों में देनी है। बस डिपो का नक्शा भी तैयार है। अगले माह से पीडब्लूडी डिपो बनाने का काम शुरू करेगा। बस डिपो बनने के बाद लोगों की ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पंचकूला से लोकल और दूसरे जिलों के लिए कनेक्टिविटी भी बढे़गी।
-आरके गोयल, रोडवेज जीएम हरियाणा।