फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   htet answer key released by haryana board

हरियाणाः एचटेट की आंसर-की जारी हुई, यहां क्लिक करके देख सकते हैं अपना परिणाम

Tue, 19 Nov 2019 04:47 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Nov 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
htet answer key released by haryana board
फाइल फोटो
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट 2019) की आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 की आंसर-की जारी की है।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि 16 व 17 नवंबर को हुई एचटेट परीक्षा के किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर, विकल्प के बारे में कोई आपत्ति हो तो इस संबंध में पूर्ण तथ्यों सहित 21 से 25 नवंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित शुल्क 200 रुपये प्रति प्रश्न अनुसार जमा कराते हुए ऑन लाइन बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


यदि किसी प्रश्न के संबंध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्न के लिए जमा शुल्क अभ्यर्थी को वापस कर दिया जाएगा। 25 नवंबर के बाद आने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और बिना किसी नोटिस के आपत्ति अस्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी अन्य माध्यम से प्राप्त किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://www.bseh.org.in/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed