{"_id":"5bf1ba02bdec225e696590ed","slug":"hs-phoolka-controversial-comment-on-army-chief-on-amritsar-bomb-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर आतंकी हमले पर 'आप' नेता फूलका का विवादित बयान, बोले- आर्मी चीफ ने कराया हो धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर आतंकी हमले पर 'आप' नेता फूलका का विवादित बयान, बोले- आर्मी चीफ ने कराया हो धमाका
अशोक नीर, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
एचएस फूलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर बम हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे चुके एडवोकेट एचएस फूलका ने कहा कि रविवार को गांव अदलीवाल में निरंकारी भवन में हमले की घटना ने मौड़ मंडी ब्लास्ट की याद ताजा कर दी है, जिसे डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने ही किया था। फूलका यहां तक कह गए कि हो सकता है आर्मी चीफ विपिन रावत ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए खुद ही धमाका कराया हो।
विज्ञापन
3 नवंबर को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक सेमिनार में कहा था कि पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी।
विज्ञापन
वह भारत में आंतरिक सुरक्षा की बदलती रूपरेखा रुझान और प्रतिक्रियाएं विषय पर आयोजित एक सेमिनार में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों, सरकार के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन इन बाहरी संबंधों के कारण राज्य में उग्रवाद को फिर से पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। इसके बाद विपिन रावत पठानकोट सेना के कार्यक्रम में पहुंचे और अपने बयान को फिर दोहराया था।
विज्ञापन