फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HS Foolka on captain amarinder singh and navjot sidhu

कैप्टन, सिद्धू ने किया गुरबाणी का अपमान, मांगे माफी: फूलका

Sun, 22 Jan 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 22 Jan 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
HS Foolka on captain amarinder singh and navjot sidhu
आप नेता एचएस फूल्का - फोटो : File Photo
दाखा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फूलका ने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरबाणी का अपमान किया है।
विज्ञापन


रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में फूलका ने कहा कि 21 जनवरी को बस्सी पठाना में एक चुनाव रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव हरबंस सिंह पंडेर को जब मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कैप्टन को जिस शब्द से संबोधित किया, वह शब्द केवल गुरु गोबिंद सिंह जी के लिए प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधान अपनी संभावी हार से बौखला गए हैं और लोगों को भड़काकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। फुलका ने कहा कि सिद्धू ने भी 21 जनवरी को अमृतसर में अपने भाषण के दौरान गुरबाणी को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हुए कहा कि ‘जब तक कांग्रेस बहाल न कराऊं, सिद्ध नाम न कहाऊं’। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिख होने के नाते सिद्धू को पता नहीं है कि यह शब्द किन गुरु साहिबान के हैं और वह इन शब्दों का गलत इस्तेमाल कर धार्मिक माहौल बिगाड़ रहे हैं। फूलका ने मांग की है कि गुरबाणी की बेअदबी करने के लिए कैप्टन और सिद्धू लोगों से माफी मांगें। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को जुमला बताते हुए फूलका ने कहा कि अरुण जेटली ने घोषणा पत्र को कानूनी दस्तावेज बनाने की संभावना से इंकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी पहले ही चुनाव आयोग को लिख चुकी है कि घोषणा पत्र को कानूनी दस्तावेज बनाया जाए। जो पार्टी वायदों को पूरा न करे, उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे रद्द किया जाना चाहिए। दिल्ली के टोल प्लाजा में उनकी हिस्सेदारी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद हैं। उनका किसी भी कारोबार में कोई हिस्सा नहीं है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed