{"_id":"6161f6388ebc3e2edf65bebe","slug":"hpca-beat-utca-in-rama-attre-memorial-cricket-tournament-chandigarh-news-pkl429538619","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए ने यूटीसीए को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीए ने यूटीसीए को हराया
विज्ञापन
चंडीगढ़। रमा अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के एक लीग मुकाबले में एचपीसीए ने यूटीसीए को 109 रन से शिकस्त देकर 4 अंक बटोरे। मुकाबला जीएमएसएसएस सेक्टर-26 के क्रिकेट मैदान पर खेला गया।
मैच में पहले खेलते हुए एचपीसीए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 219 रन बनाए। मैच में कशिश वर्मा और मीना चौधरी के बीच दूसरे विकेट के लिए 117 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। मीना चौधरी ने 7 चौकों की मदद से 74 रन की पारी खेली। कशिश वर्मा ने शानदार 60 रन बनाए। सुषमा वर्मा ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यूटीसीए से नंदिनी ने 37 रन देकर तीन, अमनजोत कौर ने 36 रन देकर दो, पारुल सैनी ने 41 रन देकर दो और रजनी देवी ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूटीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन ही बना सकी। मोनिका पांडेय ने 31 और अमनजोत कौर ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एचपीसीए से यमुना राणा ने 19 रन देकर दो, प्रीति ने 24 रन देकर दो व सुष्मिता, वरूषी और अनीष ने एक-एक विकेट चटकाया।