फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How much fee deposited, how much outstanding... people living in CHB houses will be able to see online

कितना शुल्क जमा, कितना बकाया...ऑनलाइन देख सकेंगे सीएचबी मकानों में रहने वाले लोग

Fri, 30 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
How much fee deposited, how much outstanding... people living in CHB houses will be able to see online
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न सेक्टरों में बने हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले लोग जल्द ही ऑनलाइन देख सकेंगे कि उन्होंने अब तक कितना भुगतान किया है और कितना शुल्क बकाया है। सीएचबी आवासीय संपत्तियों के मालिकों के लिए भी यह सुविधा शुरू करने जा रहा है, जबकि व्यावसायिक व स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को पहले ही यह सुविधा पहले से दी जा रही है।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि आवासीय संपत्तियों के मालिक भी अब ऑनलाइन ही इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर-49, 63 का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि सेक्टर-51ए के फ्लैट्स का कुछ काम पूरा किया गया है। इन तीनों सेक्टरों के लिए यह सुविधा शुरू की जा चुकी है, जबकि बाकी के सेक्टरों में भी जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। बकाया राशि की जांच के साथ ही आवंटी स्टेटमेंट भी ले सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचबी द्वारा जुर्माना, किस्त, ग्राउंड रेंट, फीस व अन्य सेवाओं के लिए भुगतान करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है और नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी जा रही है। इससे पहले बोर्ड ने 17 हजार स्मॉल फ्लैट्स, 1700 किफायती किराया आवासीय योजना और 4500 व्यावसायिक संपत्तियों के लिए पहले ही ऑनलाइन सुविधा दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग ऐसे कर सकेंगे जांच
भुगतान की जानकारी को ऑनलाइन देखने के लिए आवंटियों को सीएचबी की वेबसाइट www.chbonline.in पर जाना होगा। यहां पर आवासीय (रेजिडेंशियल) विकल्प पर जाकर लॉगिन के बाद ऑनलाइन पेमेंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद कैटेगरी (आवासीय), लोकेशन, मकान नंबर व फोन नंबर भरना होगा। इसके बाद वह अपनी सारी जानकारी देख सकेंगे। साथ ही स्टेटमेंट भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed