फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   how manohar lal save his government from no confidence motion congress jjp in haryana

55 विधायकों का समर्थन: खट्टर ने अपने 50 विधायक तो साधे, पांच निर्दलीय भी पाले में खींच लिए

Wed, 10 Mar 2021 09:09 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: कुमार संभव Updated Wed, 10 Mar 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
how manohar lal save his government from no confidence motion congress jjp in haryana
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ मचा राजनीतिक घमासान अविश्वास प्रस्ताव गिरने के साथ शांत हो गया। हालांकि, अब सरकार के पक्ष में आए 55 विधायकों के समर्थन पर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, खट्टर ने अपने सभी 50 विधायक (40 भाजपा और 10 जजपा) साधकर रखे और पांच निर्दलीय भी पाले में खींच लिए। कैसे जुटाया मनोहर लाल ने इतना समर्थन, जानते हैं इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन

ऐसे गिरा अविश्वास प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा विधानसभा में आज (10 मार्च) मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस पर करीब छह घंटे तक लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव धराशायी हो गया। दरअसल, हरियाणा विधानसभा में कुल 88 विधायक हैं, जिनमें 55 विधायकों ने मनोहर लाल सरकार को समर्थन दिया। वहीं, 32 विधायकों ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। एक विधायक ने किसी भी पक्ष को वोट नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में कैसे बना समीकरण

बता दें कि हरियाणा विधानसभा में भाजपा के कुल 40 विधायक हैं, जबकि सहयोगी दल जजपा के 10 विधायक हैं। विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं, जबकि सात निर्दलीय और एक विधायक एचएलपी का है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा और जजपा के सभी 50 विधायकों को साधने में सफल रहे। इसके अलावा वह पांच निर्दलीय विधायकों को भी अपने पाले में ले आए। दरअसल, कांग्रेस के पक्ष में 32 वोट गए, जिनमें 30 विधायक तो पार्टी के ही हैं। इसके हिसाब से दो अन्य विधायक ही कांग्रेस के साथ गए, जबकि एक विधायक ने मतदान नहीं किया।

विज्ञापन

क्या खट्टर के आंसुओं से बदली बिसात?

गौरतलब है कि विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल भावुक हो गए। उन्होंने महिला दिवस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों द्वारा रस्से से खींचने का जिक्र किया। रुंधे गले और आंसू पोंछते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला दिवस पर महिला विधायकों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार किया गया। इस दृश्य से इतना दर्द हुआ कि वह पूरी रात सो नहीं पाए। माना जा रहा है कि इस घटना के जिक्र का असर अन्य विधायकों पर पड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed