फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How is the person who is being searched by police and ED openly campaigning: High Court, Court News, Haryana News

जिसे पुलिस और ईडी ढूंढ रही, वह कैसे खुले आम प्रचार कर रहा : हाईकोर्ट

Sun, 29 Sep 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
How is the person who is being searched by police and ED openly campaigning: High Court, Court News, Haryana News
गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी न होने पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता
विज्ञापन

सरकार और ईडी को नोटिस जारी करते हुए कल जवाब दाखिल करने का दिया आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। निवर्तमान विधायक और समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी न होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हैरानी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा कि विधायक प्रचार कर रहे हैं फिर भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार, ईडी व छौक्कर को नोटिस जारी किया है।

इस मामले को लेकर वरिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में बताया कि कई एफआईआर और ईडी द्वारा छौक्कर के खिलाफ दर्ज शिकायत में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो पुलिस और न ही ईडी उन्हें गिरफ्तार कर रही है। गैर जमानती वारंट जारी होने पर भी छौक्कर ने नामांकन भरा है और खुलेआम चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने कहा कि हैरत की बात है कि जिसे पुलिस और ईडी ढूंढ रही है वह कैसे खुले आम प्रचार कर रहा है। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार सहित ईडी और धर्म सिंह छौक्कर को नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि छौक्कर व उनके बेटे पर धोखाधड़ी के कई मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed