फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   housing board will approved citizen charter, property transfer now easier

सिटीजन चार्टर पर आज हाउसिंग बोर्ड की मोहर, आसान होंगी ये राहें

Thu, 30 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
housing board will approved citizen charter, property transfer now easier
प्रॉपर्टी - फोटो : डेमो फोटो

हाउसिंग बोर्ड वीरवार को होने वाली बैठक में सिटीजन चार्टर पर मोहर लगाने जा रहा है। बोर्ड के चार्टर को मंजूरी मिलने के बाद 21 दिन में प्रॉपर्टी ट्रांसफर और 21 दिन में ही नो ड्यूज सर्टिफिकेट मिल जाएंगे।

विज्ञापन


पिछले दो माह से बोर्ड की बैठक किसी न किसी मामले के कारण टल रही थी, इसमें सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट के फ्लैट ट्रांसफर करने की एक लाख फीस करने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में इस समय 62 हजार हाउसिंग बोर्ड के मकान हैं। सिटीजन चार्टर लागू होने से हजारों परिवारों को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड के मकान में रहने वाले लोग अपने कामों के लिए सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि नगर निगम के बाद सीएचबी दूसरा सरकारी कार्यालय है, जहां सिटीजन चार्टर लागू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए हर विभाग में सिटीजन चार्टर लागू होना जरूरी है। इस समय तत्काल स्कीम को छोड़कर सीएचबी में काम कराने के लिए काफी पसीने छूटते हैं, क्योंकि किसी भी काम की समय सीमा तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed