फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   housing board service tax

हाउसिंग बोर्ड पर 9.65 करोड़ सर्विस टैक्स बकाया

Tue, 24 Dec 2013 02:11 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
housing board service tax
सर्विस टैक्स के डिफाल्टरों को केंद्र सरकार से मिले मौके का फायदा अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) भी उठा रहा है। लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाने वाला सीएचबी खुद पांच सालों से 9.65 करोड़ रुपये सर्विस टैक्स के दबाकर बैठा था। अब वित्त मंत्रालय की वीसीईएस स्कीम के जरिये सीएचबी अपना सर्विस टैक्स का कर्ज उतारने जा रहा है। इस स्कीम के लिए सीएचबी ने सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम्स, चंडीगढ़ में आवेदन भी जमा करा दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम्स चंडीगढ़ जोन के चीफ कमिश्नर पीएस परुथी ने एक कार्यक्रम में यह खुलासा किया। योजना के तहत विभाग को सर्विस टैक्स पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा और राशि भी दो किश्तों में चुकाई जा सकेगी। परुथी ने बताया कि सीएचबी पर सर्विस टैक्स का 9.65 करोड़ रुपये बकाया है। ये राशि अक्तूबर 2007 से दिसंबर 2012 तक की है। अब सीएचबी इस राशि को दो किश्तों में चुकाएगा और इसका 50 फीसदी 31 दिसंबर तक जमा करवाना होगा। सीएचबी का बकाया चंडीगढ़ और लुधियाना जोन में सबसे अधिक है।
विज्ञापन

 
वीसीईएस के फायदे
वित्त मंत्रालय ने मई में वॉलंटरी कंप्लायंस एनकरेजमेंट स्कीम (वीसीईसी) शुरू की थी। अक्तूबर, 2007 से दिसंबर, 2012 तक सर्विस टैक्स न भरने वालों के लिए इस योजना को एक मौके के रूप में पेश किया गया। इसके तहत आवेदक को सर्विस टैक्स भरने पर कोई ब्याज नहीं लगेगा और वे टैक्स को दो किश्तों में भर सकेंगे। कुल राशि का 50 फीसदी 31 दिसंबर, 2013 तक जमा करवाना है और शेष 20 फीसदी राशि 30 जून, 2014 तक। अगर कोई आवेदक 31 दिसंबर तक 50 फीसदी राशि जमा नहीं कराता तो उसका आवेदन रद्द हो जाएगा। जून तक भी राशि न चुकाने वालों को 31 दिसंबर, 2014 तक 18 फीसदी ब्याज के साथ टैक्स भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


538 लोगों ने किया आवेदन
इस योजना के लिए चंडीगढ़ और लुधियाना जोन से 538 आवेदन आए। इनमें चंडीगढ़ जोन-1 और 2 के 308 और लुधियाना जोन के 230 आवेदन हैं। इन आवेदन से विभाग को कुल 67.38 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। 76 आवेदनों से अभी तक 5.52 करोड़ रुपये का राजस्व मिल भी चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed